10 हजार करोड़ के घोटाले में बुरी फंसी मायावती, सीबीआई कर सकती है पूछताछ
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के बहुचर्चित एनआरएचएम घोटाले में एक बार फिर से मायावती की मुश्किलें बढ़ गयी हैं। मायावती के खिलाफ सीबीआई को अहम सबूत मिले हैं और उन्हें जल्द ही पूछताछ के लिए तलब किया जा सकता है।
सीबीआई पहले ही तत्कालीन स्वास्थ्य मंत्री बाबू सिंह कुछवाहा को जेल भेज चुकी है जो अभी तक बाहर नहीं आ सके हैं। इसके साथ ही स्वास्थ्य सचिव प्रदीप शुक्ला के खिलाफ भी चार्जशीट दाखिल हो चुकी है।
तत्कालीन मुख्यमंत्री मायावती पर आरोप है कि उन्होंने 100 जिलों में डीपीओ की नियुक्ति की जोकि सीधे तौर से उनके इशारों पर काम करते थे। साथ ही पूर्व निर्धारित सप्लायरों को ही ठेका दिलाते थे। जिसके चलते स्पलायरों और सरकार की मिलीभगत के चलते करोड़ों रुपए का घोटाला सामने आया है।
वहीं सीबीआई इस पूरे मामले में मायावती की भूमिक का सघनता से जांच कर रही है। इसके लिए उन्हें जल्द ही तलब भी किया जा सकता है। हालांकि इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि मायावती से उनके घर पर पूछताछ होगी या फिर उन्हें सीबीआई के दफ्तर बुलाया जाएगा। सूत्रों की मानें तो मायावती से नोएडा के पूर्व इंजीनियर यादव सिंह से जुड़े कई अहम सवाल पूछे जा सकते हैं।
गौरतलब है कि अबतक सीबीआई ने इस मामले में कुल 74 एफआईआर दर्ज की है। जिनमें से 48 में जांच पूरी करके आऱोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल हो चुकी है। लेकिन अभी तक इन मामलों में वित्तीय अनियमितता का ही मामला सामने आया है, अभी भी बड़े घोटाले से पर्दा उठना बाकी है।













Click it and Unblock the Notifications