यूपी में दारोगा भर्ती में 50 फीसदी अंको की अनिवार्यता खत्म
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में सिपाहियों की बंपर भर्ती के ऐलान के बाद राज्य सरकार ने दारोगा भर्ती की प्रक्रिया में भी अभ्यर्थियों को बड़ी राहत दी है। सरकार ने अब न्यूनतम 50 फीसदी अंकों की अर्हता को समाप्त कर दिया है। 35000 सिपाहियों की भर्ती, हाई स्कूल और इंटर की मेरिट का आधार तय

राज्य सरकार ने दारोगा भर्ती के लिए स्नातक या समकक्ष परीक्षा में कम से कम 50 फीसदी अंको की अर्हता को समाप्त करने का ऐलान किया है। हाल ही में अगस्त माह में नये नियमों के मद्देनजर 50 फीसदी अंकों की अर्हता को अनिवार्य बनाया गया था।
गौरतलब है कि राज्य सरकार ने हाल ही में सिपाहियों की भर्ती प्रक्रिया को भी आसान बनाते हुए लिखित परीक्षा को समाप्त करने का फैसला लिया था। जिसके बाद जल्द ही 35000 सिपाहियों की भर्ती प्रक्रिया शुरु किये जाने का ऐलान भी किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications