भोजपुरी एक्ट्रेस काजल निषाद सपा में हुई शामिल, अखिलेश यादव ने दिलाई सदस्यता
लखनऊ, 07 अगस्त: काजल निषाद एक भोजपुरी एक्ट्रेस हैं और कई फिल्मों के अलावा टीवी सीरियल में भी काम कर चुकी हैं। मशहूर टीवी सीरियल लापतागंज से उन्हें एक अलग पहचान मिली थी। तो वहीं, आज यानी 7 अगस्त को काजल निषाद समाजवादी पार्टी में शामिल हो गई हैं। इतना ही नहीं, काजल करीब एक हजार समर्थकों के साथ सपा में शामिल हुई हैं। जो नेता सपा में शामिल हुए वो कांग्रेस और बीएसपी से आए है।

समाजवादी पार्टी के लखनऊ स्थित कार्यालय पर आज भोजपुरी एक्ट्रेस काजल निषाद ने सपा अध्यक्ष व पूर्व सीएम अखिलेश यादव की मौजूदगी में करीब एक हजार समर्थकों के साथ सपा का दामन थामा। इसके अतिरिक्त मुजफ्फरनगर से पूर्व सांसद राजपाल सैनी भी अपने समर्थकों और कई अन्य पार्टी के नेतागण भी सपा की साइकिल पर सवार हो गए। बता दें कि इस अवसर पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव भी उपस्थित रहे।
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने काजल निषाद को पार्टी की सदस्यता दिलाई। इतना ही नहीं, इस मौके पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का भी आय़ोजन किया गया। प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि काजल निषाद, कांग्रेस के टिकट पर गोरखपुर से विधानसभा चुनाव लड़ चुकी है। वहीं, तुफानी निषाद, कांग्रेस के टिकट पर मछली लोकसभा सीट से 2014 में चुनाव लड़ा था वो अपने हजारों समर्थों के साथ आज सपा में शामिल हुई।
बता दें, काजल निषाद मुंबई की रहने वाली है, उनके माता-पिता कच्छ गुजरात से हैं। काजल ने गोरखपुर जिले के भाऊपार गांव के रहने वाले भोजपुरी फिल्म निर्माता संजय निषाद से शादी की है। काजल निषाद का नाम एक विवाद में काफी उछाला था। दरअसल, फरवी 2021 में, उन्होंने बीएसपी नेता राम भुवाल निषाद और उनके समर्थकों पर एफआईआर दर्ज करवाई थी। जिसमें आरोप लगाया कि ककरखोर में चुनाव प्रचार के दौरान राम भुवाल व उनके समर्थकों ने उन पर जानलेवा हमला करवाया था।












Click it and Unblock the Notifications