बस्ती आश्रम कांड : सच्चिदानंद की मुख्य शिष्या कमलाबाई लखनऊ से गिरफ्तार, 50 हजार का था इनाम

बस्ती, 26 जुलाई: बस्ती जिले के चर्चित आश्रम कांड के मुख्य आरोपी मोस्ट वांडेट बाबा सच्चिदानंद उर्फ दयानंद की गिरफ्तारी के बाद मुख्य शिष्या और 50 हजार की इनामिया कमलाबाई उर्फ प्रियंका श्रीवास्तव को गिरफ्तार कर लिया गया है। एसटीएफ लखनऊ की मदद से कोतवाली पुलिस ने लखनऊ के काकोरी में आगरा एक्सप्रेस-वे से कमलाबाई की रविवार को गिरफ्तार किया है। कोतवाली थाने में कमलाबाई गैंगरेप व रेप के मुकदमों में नामजद है।

basti ashram case accused kamla bai alias priyanka arrested in lucknow

2018 में दर्ज किए गए थे मुकदमे

बता दें, बस्ती के डमरूआ स्थित संतकुटीर आश्रम में छत्तीसगढ़ से लाई गई दो साध्वियों ने 19 दिसंबर 2018 को 376 डी, 323, 506 आइपीसी के तहत सच्चिदानंद, कमलाबाई व अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। इसके बाद 26 दिसंबर 2018 को एक और साध्वी की तहरीर पर आइपीसी की धारा 376, 342, 506, 34 व 120बी के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। इस तरह तीन मामलों में आरोपित महिला बाबा सच्चिदानंद के साथ नामजद की गई थी।

कमलाबाई पर था 50 हजार रुपए का इनाम

एसपी आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपित कमलाबाई उर्फ प्रियंका श्रीवास्तव निवासी आवास विकास कालोनी कटरा, बस्ती की कोतवाली में दर्ज गैंगरेप व रेप के दो मुकदमों में तलाश थी। कमलाबाई पर 50 हजार रुपए का इनाम घोषित था। लखनऊ में एसटीएफ की मदद से उसे पकड़ लिया गया है। बता दें, मुख्य आरोपी सच्चिदांनद पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है और जेल में बंद है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+