आजम बोले मैं पीएम बना तो हर भारतीय के खाते में जमा कराऊंगा 20 लाख

आजम खान ने कहा कि मैं आपको भरोसा दिलाता हूं कि अगर मैं पीएम बना तो छह महीने के भीतर 130 करोड़ भारतीयों के खाते में 20 लाख रुपए डाल दुंगा।

यूपी के कैबिनेट मंत्री आजम खान ने एक बार फिर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसते हुए कहा है कि अगर मैं प्रधानमंत्री बना तो छह महीने के भीतर हर भारतीय के के खाते में 20-20 लाख रुपए जमा कराऊंगा।

azam khan

कांग्रेस नेता आरके राय ने राहुल गांधी को बोला गधा, हुए निलंबित, देखें वीडियो

छह महीने के भीतर खाते में जमा होंगे पैसे
खान ने कहा कि मैं आपको भरोसा दिलाता हूं कि अगर मैं पीएम बना तो छह महीने के भीतर 130 करोड़ भारतीयों के खाते में 20 लाख रुपए डाल दुंगा। खान ने रिक्शा वितरण कार्यक्रम के दौरान ये बाते कहीं।

मुझमें पीएम बनने की सारी खूबियां

खान ने कहा कि मैं चाय भी बना लेता हूं, अच्छे कपड़े भी पहन लेता हूं, खाना बना लेता हूं और ड्रम भी बजा लेता हूं ऐसे में पीएम बनने के लिए फिट उम्मीदवार हूं। उन्होंने कहा कि मेरे पास पीएम बनने की सारी खूबियां हैं।

मैं अपना वायदा नहीं तोड़ुंगा

खान ने पीएम के चायवाला होने पर तंज कसते हुए कहा कि मैं अपने वायदे नहीं तोड़ूंगा, मैं दूसरों की तरह नहीं हूं। उन्होंने कहा कि कोई भी गरीब नहीं होता अगर लोगों के खाते में 15 लाख रुपए डाल दिए गए होते।

अगर लोगों के खाते में 15 लाख रुपए होते तो आज आपको जीविका के लिए ई रिक्शा लेने नहीं आता और आप करोड़पति होते। खान ने कहा कि रिक्शा चलाने वालों को अपनी बेटी की शादी करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है, इसकी बड़ी वजह है कि लड़की वालों के सामाजिक स्तर की वजह से लड़के वाले शादी के लिए तैयार नहीं होते हैं।

सीमा पर तनाव, मोदी जी शॉल भेज रहे

खान ने कहा कि यूपी सरकार रिक्शा चालकों को रिक्शा के बदले ई रिक्शा दे रही है ताकि वह अपने काम को सम्मान के साथ कर सके। उन्होंने कहा कि एक तरफ जहां सीमा पर तनाव है और गरीब भूखे हैं, मोदी जी पाकिस्तान को शाल भेजते हैं और उन्हें बदले में आम के डिब्बे मिल रहे हैं।

राजा और पाकिस्तान दोनों खुश

आजम ने कहा कि राजा खुश है और पाकिस्तान भी खुश है। वह इसका फायदा 2017 के चुनाव में लेंगे। उन्होंने मीडिया पर भी हमला बोलते हुए कहा कि न्यूज चैनल देखने से अच्छा है कि कोई मनोरंजन वाला चैनल देखा जाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+