बृजलाल तेवतिया शूटआउट पर आजम खान के कड़वे बोल

लखनऊ। भाजपा नेता बृजपाल तेवतिया पर ताबड़तोड़ गोलियां चलने के बाद यूपी के कैबिनेट मंत्री आजम खान ने विवादित बयान दिया है। आजम खान ने इस मामले में बोलते हुए कहा कि मरने व मारने वाले दोनों ही बुरे होंगे। उन्होंने कहा कि नेकी करने वालों को गोली नहीं मारी जाती है।

Azam Khan gives controversial statement on Brijlal Tevatiya shootout

आजम खान ने कहा कि इस कांड में कानून व्यवसथा पर कोई सवाल नहीं उठता है। आपको बता दें कि बृजलाल तेवतिया का इस समय नोएडा के फोर्टिस अस्पताल में इलाज चल रहा है जहां उनकी हालत स्थिर है लेकिन वह अभी भी खतरे से बाहर नहीं है।

तेवतिया पर गुरुवार शाम को कुछ अज्ञात लोगों ने मुरादनगर में एके-47 से ताबड़तोड़ हमले किये, जिसमें उनके साथ कार में सवार छह लोग भी गंभीर रुप से घायल हैं। वहीं पुलिस इस मामले में आपसी रंजिश की बात कह रही है और जांच भी इसी दिशा में चल रही है।

इस मामले में एक महिला पुलिस कॉस्टेबल सुनीता को भी हिरासत में लिया गया है। बताया जाता है के राकेश हसनपुरी जोकि एक गैंगस्टर था वह इस महिला कॉस्टेबल का पति था और बृजलाल तेवतिया पर राकेश का एनकाउंटर कराने का आरोप है।

माना जा रहा है कि महिला कॉस्टेबल सुनीता के पति राकेश की हत्या के पीछे बृजलाल तेवतिया के हाथ होने के चलते ही उनपर हमला कराया गया है। बहरहाल पुलिस अभी भी इस मामले की जांच कर रही है लेकिन अभी तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+