आजम खां ने इंजीनियर को सबके सामने मारा थप्पड़, इंजीनियर्स आंदोलित
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के काबनी मंत्री आजम खान अपने तल्ख रवैये को लेकर अक्सर विवादों में रहते हैं। लेकिन इस बार वह एग्जेक्युटिव इंजीनियर को थप्पड़ मारने की वजह से विवादों में है। आजम खान पर यूपी ब्रिज कॉर्पोरेशन के एग्जेक्युटिव इंजीनियर को थप्पड़ मारने का आरोप लगा है।

इस बाबत सीनियर इंजीनियर आरके अग्रवाल ने शिकायत भी दर्ज करायी है। आरके अग्रवाल रामपुर में बन रहे फ्लाइओवर के प्रोजेक्ट मैनेजर हैं। उनके अनुसार आजम खान शनिवार को अपने विधानसभा क्षेत्र पहुंचे थे वह फ्लाइओवर का जायजा लेने पहुंच गये थे।
आरके अग्रवाल ने आरोप लगाया कि जब आजम खान ओवरब्रिज का जायजा लेने पहुंचे तो उन्होंने इंजीनियर पर सही काम नहीं करने का आरोप लगाया। यही नहीं उन्होंने इंजीनियर को लोगों के सामने थप्पड़ तक जड़ दिया।
इस घटना के बाद ब्रिज कॉर्पोरेशने के तमाम इंजीनियर्स ने कार्य का बहिष्कार करते हुए आजम खान से मांफी मांगने की मांग की है। बहरहला देखने वाली बात यह है कि इस मामले में सीएम अखिलेश दखल देते हैं या फिर इंजीनियर बड़ आंदोलन का रुख करते हैं।












Click it and Unblock the Notifications