अटल के अंगवस्त्र क्या राजनाथ को दिलाएंगी जीत?

rajnath singh
लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी पांच बार लखनऊ से जीत हासिल कर चुके है। उनकी शख्सियत का असर है कि हर बार उन्होंने भारी मत से लखनऊ को जीता। अब अपने खराब स्वास्थ के कारण वो बाहर निकलने में अस्वस्था है और राजनीतिक से दूरी बनाए हुए है। भले ही अटल राजनीति से दूर हो गए हो, लेकिन भाजपा में अब भी उनकी थाक है। भाजपा नेता उनके राय-मशवरा लेते है, उनका सम्मान करते है। खराब स्वास्थ के बावजूद भी अटल पार्टी की गतिविधियों पर नजर रखते है।

भले ही वो अब चुनाव न लड़ रहे हो, लेकिन लखनऊ से उनका जुड़ाव अब भी है। तभी तो उन्होंने इस बार लखनऊ से चुनाव लड़ रहे भाजपा के अध्यक्ष राजनाथ सिंह को अपना आर्शीवाद और अंगवस्त्र भेजा है। अपनी गाजियाबाद सीट छोड़कर राजनाथ लखनऊ के नवाव बनने का इरादा रखते हैं। राजनाथ कल अपनी नामांकन भरेंगे। इससे पहले राजनाथ को जीत की शुभकामनाओं के साथ अटल बिहारी वाजपेयी ने उन्हें अपने अंगवस्त्र भेजे हैं।

वाजपेयी ने राजनाथ के लिए अपने अंग वस्त्र कर उन्हें जीता का आर्शीवाद दिया है। अटल से आशीष के साथ राजनाथ सिंह इसी अंग वस्त्र को पहनकर कल अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। इस अंगवस्त्र की खासियत है कि हर बार वाजपेयी लखनऊ ने अपना नामांकन भरते वक्त इसे ही धारण करते थे। उन्हें उम्मीद है कि इस अंगवस्त्र को पहनकर राजनाथ जीत का सेहरा बांधेंगे।

वाजपेयी के विश्वस्त और बीजेपी नेता लालजी टंडन उनके अंग वस्त्र लेकर दिल्ली से लाए है। उ्नहोंने ये वस्त्र राजनाथ को भेंट किया। उन्होंने मीडिया को इस बात की जानकारी दी कि वाजपेयी यह अंग वस्त्र पहन कर ही अपना नामांकन पत्र दाखिल करते थे। उन्होंने आशा जताई कि ये अंगवस्त्र पहनकर राजनाथ भी जीत हासिल करेंगे। उनके लिए ये अंगवस्त्र लकी साबित होगा।

गौरतलब है कि राजनाथ सिंह आज शाम लखनऊ पहुंचेंगे। वह कल दोपहर करीब साढ़े बारह बजे अपना नामांकन पत्र निर्वाचन अधिकारी कार्यालय में दाखिल करेंगे। वर्ष 1991 से लेकर 2004 के लोकसभा चुनाव तक लगातार लखनऊ से विजयी रहे वाजपेयी के बाद वर्ष 2009 में उनकी जगह पर चुनाव लड़े और जीते।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+