भाजपा की हार पर अखिलेश का जुमला वार- अबकी बार खो दी सरकार

लखनऊ/नोएडा। पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव की मतगणना जारी है। रुझानों के मुताबिक, कांग्रेस ने भाजपा से राजस्थान और छत्तीसगढ़ छीन लिए हैं। जबकि, मध्य प्रदेश में भी सत्ताधारी दल पिछड़ गया है। कुल मिलाकर भाजपा 3 राज्यों में सत्ता से हाथ धो रही है। ऐसे में भाजपा के विरोधी दलों के नेताओं के रिएक्शन आने लगे हैं। जिनमें सबसे तीखा तंज कसा है सपाध्यक्ष अलिखेश यादव ने। अखिलेश ने ट्वीट किया है,''अबकी बार, खो दी सरकार''

assembly election results 2018, assembly elections 2018, rajasthan assembly elections 2018, chhattisgarh election results 2018, madhya pradesh election results 2018, Akhilesh Yadav, samajwadi party , congress, BJP, abki baar kiski sarkar, abki baar kho di sarkar, abki baar modi sarkar, विधानसभा चुनाव 2018, चुनाव परिणाम 2018, अखिलेश यादव, अबकी बार खो दी सरकार, मोदी, lucknow

बता दें कि, अखिलेश यादव समेत कई नेता सुबह से ही मतगणना से जुड़े अपडेट्स पर नजर रखे हुए थे। इसी क्रम में जब रुझानों में कांग्रेस ने भाजपा को पीछे छोड़ दिया, तो सोशल मीडिया पर भाजपाईयों का मजाक उड़ने लगा। अखिलेश यादव ने सुबह 8:53 बजे ट्वीट किया-

''जब एक और एक मिलकर बनते हैं ग्यारह ...
तब बड़े-बड़ों की सत्ता हो जाती है नौ दो ग्यारह...''

इसके बाद 5:38 बजे उनका दूसरा ट्वीट आया-

लोगों ने जब यह देखा कि यह भाजपा के अबकी बार, मोदी सरकार का जवाबी जुमला है तो अखिलेश के ट्वीटर अकाउंट पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई। लोगों ने इस कमेंट को 10 हजार बार से ज्यादा लाइक किया और ढाई हजार बार से ज्यादा रीट्वीट भी हो चुका।

assembly election results 2018, assembly elections 2018, rajasthan assembly elections 2018, chhattisgarh election results 2018, madhya pradesh election results 2018, Akhilesh Yadav, samajwadi party , congress, BJP, abki baar kiski sarkar, abki baar kho di sarkar, abki baar modi sarkar, विधानसभा चुनाव 2018, चुनाव परिणाम 2018, अखिलेश यादव, अबकी बार खो दी सरकार, मोदी, lucknow

अखिलेश के सपोर्ट में आए रिप्लाई
वहीं, उनके रिप्लाई में उनकी पत्नी डिंपल यादव के नाम से बने ट्वीटर अकाउंट से अखिलेश के लिए लोगों से समर्थन मांगा जाने लगा। @Yadavdimplesp ने कहा कि जो भी अखिलेश जी और समाजवादी पार्टी के साथ है, उत्तरप्रदेश को एक उत्तमप्रदेश बनते देखना चाहते हैं, वे हमारा साथ दें। समाजवादी पार्टी आप सभी की पार्टी है। सभी फॉलो करें।'

पढ़ें: छत्तीसगढ़ कौन जीता! कांग्रेस-भाजपा दोनों ने किया दावा, बनी इस पार्टी की सरकार

assembly election results 2018, assembly elections 2018, rajasthan assembly elections 2018, chhattisgarh election results 2018, madhya pradesh election results 2018, Akhilesh Yadav, samajwadi party , congress, BJP, abki baar kiski sarkar, abki baar kho di sarkar, abki baar modi sarkar, विधानसभा चुनाव 2018, चुनाव परिणाम 2018, अखिलेश यादव, अबकी बार खो दी सरकार, मोदी, lucknow

कांग्रेस ने भी खोया एक राज्य
शाम 7 बजे तक राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में काफी सीटों पर कांग्रेस ने जीत दर्ज कर ली। राजस्थान में रुझानों में कांग्रेस ने बहुमत के आंकड़े को भी पार कर लिया। वहीं, कांग्रेस छत्तीसगढ़ में दो तिहाई से ज्यादा सीटों पर आगे हो गई, भाजपा का वोट शेयर सबसे ज्यादा यहीं घटा। वहीं, राजस्थान में हर 5 साल में सरकार बदलने का 25 साल से चल रहा ट्रेंड कायम है। कांग्रेस यहां बहुमत के साथ वापसी कर रही है। उधर, तेलंगाना में दूसरी बार टीआरएस सत्ता हासिल कर रही है। मिजोरम के रुझान बता रहे हैं कि कांग्रेस के हाथ से पूर्वोत्तर का एकमात्र राज्य निकल गया है।

ये भी पढ़ें: चुनावी रुझान पर अखिलेश यादव का तंज- 'बड़े-बड़ों की सत्ता हो जाती है नौ दो ग्यारह'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+