चुनावी रुझान पर अखिलेश यादव का तंज, कहा- 'बड़े-बड़ों की सत्ता हो जाती है नौ दो ग्यारह'

लखनऊ। आज राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम के चुनाव परिणाम आने वाले हैं, मतों की गिनती सुबह 8 बजे से जारी है, शुरुआती रुझानों में छत्तीसगढ़ और राजस्थान में कांग्रेस पूर्ण बहुमत पा चुकी है, वहीं एमपी में कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है, वहीं तेलंगाना में चंद्रशेखर राव क्लीन स्वीप करते दिख रहे हैं, कुल मिलाकर इस बार बीजेपी का रिजल्ट उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा है, रूझानों के बीच सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शायराना अंदाज में एक दिलचस्प ट्वीट करके चुटकी ली है।

अखिलेश यादव का तंज- 'बड़े-बड़ों की सत्ता हो जाती है नौ दो ग्यारह'

अखिलेश ने ट्वीट कर कहा है कि जब जब एक और एक मिलकर बनते हैं ग्यारह... तब बड़े-बड़ों की सत्ता हो जाती है नौ दो ग्यारह, अखिलेश यादव का ये ट्वीट बीजेपी पर तंज है।

यह भी पढ़ें: विधानसभा चुनाव परिणाम 2018 LIVE: छत्तीसगढ़ के शुरुआती रुझानों में कांग्रेस को बढ़त
महागठबंधन भाजपा का सफाया करेगा: अखिलेश यादव

महागठबंधन भाजपा का सफाया करेगा: अखिलेश यादव

आपको बता दें कि एक दिन पहले ही महागठबंधन की बैठक में सपा मुखिया अखिलेश यादव शामिल नहीं हुए हैं। अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा की देश विरोधी नीतियों से जनता निजात चाहती है। अब यूपी में होने वाला महागठबंधन भाजपा का सफाया करेगा, इस दिशा में प्रयास हो रहे हैं।

भाजपा ने उत्तर प्रदेश में धोखे से चुनाव जीता: अखिलेश यादव

भाजपा ने उत्तर प्रदेश में धोखे से चुनाव जीता: अखिलेश यादव

भाजपा ने उत्तर प्रदेश में धोखे से चुनाव जीता है। समाजवादी पार्टी ने विकास पर चुनाव लड़ा। भाजपा का एजेंडा सांप्रदायिकता है। उन्होंने कहा कि भाजपा को सत्ता से हटाने में क्षेत्रीय दलों की बड़ी जिम्मेदारी होगी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री नाम बदलने के अलावा कुछ अच्छा काम भी करें। पार्टियों को अधिकार मिले कि वे अपने हिसाब से महिलाओं को टिकट दें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+