मुलायम की बहू अपर्णा ने राजनाथ के पैर छू लिया आशीर्वाद
लखनऊ। मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू और लखनऊ के कैंट विधानसभा क्षेत्र से विधायक प्रत्याशी अपर्णा यादव ने जब केंद्रीय मंत्री और लखनऊ से सांसद राजनाथ सिंह का पैर छूकर आशीर्वाद लिया तो मौके पर मौजूद लोग देखते रह गए। जी हां नजारा सोमवार को दिलकुशा गार्डन स्थित दरगाह हजरत कासिम में आयोजित रोजा इफ्तार पार्टी में देखने को मिला।

राजनाथ सिंह जब रोजा इफ्तार पार्टी में पहुंचे तो अपर्णा यादव वहां पहले से मौजूद थीं। राजनाथ सिंह और अपर्णा यादव की जब मुलाकात हुई तो अपर्णा ने उनका पैर छूआ और आशीर्वाद लिया। उसके बाद राजनाथ सिंह ने दरगाह पर चादर चढ़ाई और फिर अपर्णा यादव समेत महापौर डॉ दिनेश शर्मा, डॉ नीरज बोरारोजा के साथ रोजा इफ़्तार किया।
मुलायम की बहू अपर्णा ने राजनाथ के पैर छू लिया आशीर्वाद
राजनाथ सिंह ने कहा कि यह मौका राजनीति का नहीं है। अल्लाह की कृपा रही तो सशक्त भारत का निर्माण होगा। लोग देश की एकता के लिए काम करें। सभी संप्रदाय के लोग एकजुट रहें। राजनाथ सिंह के बाद अपर्णा यादव ने कहा कि जब केंद्रीय गृहमंत्री बोल चुके हैं तो अब मैं क्या बोलूं। मेरी भी सभी से अपील है कि देशहित में एकजुट रहें।












Click it and Unblock the Notifications