बरेली: दो जुआरियों की मौत के बाद गुस्साई भीड़ ने थाने को फूंका, कई पुलिसकर्मी जख्मी
बरेली। दो जुआरियों की मौत पर भीड़ इस कदर गुस्सा गई कि उसने थाने पर पथराव किया और फिर उसे आग के हवाले कर दिया। इस घटना में दर्जनों पुलिसवालों के घायल होने की सूचना है। मामला उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के कैंट थाना क्षेत्र की है। दरअसल हुआ यह कि पुलिस को सूचना मिली कि रिसाला चौकी के पास नकटिया नदी किनारे जुआ खेला जा रहा है। सूचना पाकर पुलिस ने दबिश दी। इस दौरान दो जुआरी दिनेश और सतीश पुलिस से बचने के लिए नदी में कूद गये।

अंत में पुलिस को भीड़ पर काबू पाने के लिए फायरिंग और लाठीचार्ज करनी पड़ी। फिलहाल सुरक्षा को देखते हुए कई थानों की पुलिस, पीएसी और आरएएफ की बटालियन को थाने के आस-पास तैनात कर दिया गया है। वहीं इस मामले में दो सपाहियों को सस्पेंड भी कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक पुलिस लगभग 250 लोगों पर एफआईआर करने की तैयारी कर रही है। इसमें एक को नामजद आरोपी भी बनाया गया है।












Click it and Unblock the Notifications