अमिताभ ठाकुर ने सीएम को पत्र लिखकर यश भारती सम्मान की मांग की
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव के खिलाफ मोर्चा खोलने वाले निलंबित आईपीएस अमिताभ ठाकुर ने सीएम अखिलेश से अजीबो-गरीब मांग कर डाली है।

अमिताभ ठाकुर ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर उनसे खुद को यशभारती सम्मान दिये जाने की मांग की है। उन्होंने अपने पत्र में लिखा है कि उन्हें यश भारती सम्मान दिया जाए।
अमिताभ ने लिखा है कि समाज के लिए योगदान करने वालों को यश भारती सम्मान से सम्मानित किया जाता है ऐसे में मुझे भी इस सम्मान से सम्मानित किया जाए।
यश भारती में अब 50 हजार रुपए की पेंशन राशि जुड़ गयी है, ऐसे में अमिताभ ठाकुर ने मांग की है कि वह सेवानिवृत्त होकर पूर्णकालिक समाज सेवा करना चाहते हैं तो उन्हें ये पेंशन दी जाए।
अमिताभ ने लिखा है कि यश भारती सम्मान को बांटने के लिए पार्दरदर्शी नीति बनायी जाये ताकि इसे सही लोगों तक पहुंचाया जा सके। इस सम्मान में मिलने वाली पेंशन भी जरूरत मंदों तक पहुंचे इसका भी प्रावधान होना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications