सहारनपुर की परिवर्तन यात्रा में शाह बोले सर्जिकल स्ट्राइक भाजपा ने की
सहारनपुर में परिवर्तन यात्रा के दौरान अमित शाह बोले भाजपा ने की सर्जिकल स्ट्राइक तो राहुल गांधी कहते हैं कि खून की दलाली कर रहे है।
सहारनपुर। भाजपा की परिवर्तन रैली की आज शुरुआत करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने सपा, बसपा और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि सपा बसपा ने प्रदेश को बर्बाद करके रख दिया है।

महागठबंधन को लालू प्रसाद ने दिया ग्रीन सिग्नल, बोले ऐसी ही बैठकों से होगा गठबंधन
अमित शाह ने सर्जिकल स्ट्राइक पर बोलते हुए कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक भाजपा ने किया तो राहुल गांधी बोलते हैं कि खून की दलाली कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह सोनिया मनमोहन की नहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार है।
शाह के भाषण के मुख्य अंश
- प्रदेश को सपा, बसपा और कांग्रेस ने बर्बाद कर दीजिए, एक मौका भाजपा को दीजिए इसे भारत का उत्तम प्रदेश बनाकर छोड़ेंगे।
- सबसे बड़े बहुमत वाली सरकार यूपी में भाजपा की बनने जा रही है।
- सैनिक की खुदकुशी पर राजनीति करने पर राहुल जी आपको शर्म आनी चाहिए।
- नरेद्र मोदीजी ने 5500 करोड़ रुपए सेना के जवानों के बैंक में सीधे डाला है।
- राहुल की शायद जवानी में ही याददाश्त कम हो गई, इंदिराजी के समय से ही ओआरओपी का मुद्दा चल रहा है आखिर क्यों नहीं दिया ओआरओपी।
- ईंट का जवाब पत्थर और गोली का जवाब गोले से मिलेगा।
- सर्जिकल सट्राइक भाजपा ने की तो राहुल कहते हैं कि खून की दलाली कर रहे हैं।
- तीन तलाक के मुद्दे पर पार्टियों ने ऐसी हाय तौबा मचाई है जैसे उनकी नानी मर गई है
- पीएम चाहते हैं कि यूपी देश का सबसे समृद्ध प्रदेश बने
- बसपा में नसीमुद्दीन हैं, जाओगे तो कहां जाओगे, एक तरफ कुंआ एक तरफ खाई।
- अखिलेश कहते थे कि अफजाल व मुख्तार अंसारी आपकी पार्टी में नहीं आएंगे, आप बताइए क्यों मुख्यमंत्री हैं ये दोनों आपकी पार्टी में है। सपा में अतीक, आजम, मुख्तार और आजम जैसे लोग भरे पड़े हैं।
- अगर भाजपा की सरकार बनीं तो एक भी व्यक्ति को गांव नहीं छोड़ना पड़ेगा, बल्कि गांव छुड़वाने वालों को बाहर किया जाएगा।
- मनरेगा, दरोगा भर्ती घोटाला सपा सरकार में हुआ है। सपा के राज में 161 फीसदी अपराध बढ़ा है।
- पूरे यूपी का नाम मथुरा कांड ने देश में खराब किया है, दो साल तक कब्जा नहीं हटा, हर गरीब की जमीन का कब्जा सपा के गुंडे करके बैठे हैं।
- मायावती के आने से प्रदेश में आपकी 200 मूर्तियां लग जाएगी पर प्रदेश का विकास नहीं होगा।
- मायावती के समय हेल्थ, ताज कोरिडोर, खाद्यान का घोटाला, सिक्योरिटी नंबर प्लेट का घोटाला, चीनी मिल का घोटाला और सबसे बड़ा घोटाला स्मारक बनाने में किया गया है।
- यूपी को गुंडामुक्त हमारे कल्याण सिंह ने करके दिखाया था। जब उनकी सरकार थी तो गुंडे या तो जेल के अंदर थे या फिर जमीन के अंदर।
- बहनजी कह रही हैं कि बसपा की सरकार आने पर कानून व्यवस्था ठीक हो जाएगी, लेकिन 2008-11 के बीच दलित उत्पीड़न के सबसे ज्यादा मामले हुए, सबसे ज्यादा हत्याएं आपके शासन में हुईं, सबसे ज्यादा गुनाह आपके शासन में हुए।
- चाचा भतीजे को भतीजा चाचा को और बुआ भतीजे को गाली दे रही हैं लेकिन कोई विकास की बात नहीं कर रहा है।












Click it and Unblock the Notifications