यूपी चुनाव के लिए अमित शाह का मैजिक प्लान, हर घर में खिलेगा कमल

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में विधान सभा चुनाव के लिए भाजपा अध्यक्ष अमित शाह नये गुरुमंत्र के साथ सामने आये हैं। एक बार फिर से अमित शाह बूथ लेवल पर कार्यकर्ताओं को चुनाव मैदान में मेहनत करने के लिए जोर दे रहे हैं। अमित शाह ने प्रदेश भर के बूथ लेवल कार्यकर्ताओं को बूथ मालिक बताया है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता संघर्ष करें हम उनका हर पल साथ देंगे। शाह ने कांयकर्ताों को नयी उर्जा के साथ चुनाव के मैदान में उतरने को कहा है।

यूपी की कानून-व्यवस्था 24 घंटे में ठीक कर देगा केंद्र-अमित शाह

Amit Shah comes with a massive plan for UP assembly election 2017

अमित शाह ने सभी बूथ अध्यक्षों के साथ बैठक की और उन्हें चुनाव में हर संभव जीत का मंत्र दिया। इस बैठक में संगठन मंत्री रामलाल, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य भी मौजूद थे। लोकसभा चुनाव की तर्ज पर एक बार फिर से अमित शाह ने बूथ लेवल पर कार्यकर्ताओं को पूरी ताकत झोंकने को कहा। उन्होंने मोदी सरकार की उपलब्धियों को गिनाकर कार्यकर्ताओं में जोश भरने की पूरी कोशिश की।

शाह ने कहा कि बूथ अध्यक्षों को खुद को मालिक समझकर काम करना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर एक बार बूथ कार्यकर्ता जुट जाये तो हर जगह कमल खिल सकता है। वहीं इस मौके पर रामलाल ने कहा कि कार्यकर्ता हर घर में जायें तो हर घर में छह महीने में कमल खिल सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+