Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

लखनऊ पहुंचे अमित शाह के स्वागत में भाव-भ‍िवोर हुए BJP कार्यकर्ता

लखनऊ। यूपी में फतह के ताज़ का श्रेय लेने वाले अमित शाह जब पार्टी अध्यक्ष पद के साथ उत्तर प्रदेश लौटे तो रंग कुछ अलग ही था। लखनऊ पहुंचे अमित शाह का नवाबी नगरी में भव्य स्वागत किया गया।

amit shah lucknow

चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, अमौसी से लेकर प्रदेश भाजपा मुख्यालय, विधानसभा मार्ग तक सड़क के दोनों ओर जगह-जगह स्वागत मंच और स्वागत द्वार पर शाह का पार्टी कार्यकर्ताओं ने खुले दिल से अभ‍िनंद किया।

शाह सुबह 10 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पर पहुंचे। प्रदेश अध्यक्ष डा. लक्ष्मीकांत बाजपेयी समेत अन्य नेताओं ने उन्हें पुष्प गुच्छ भेुंट किए। शाह के लखनऊ आगमन को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम किए गए थे।

शाह के आगमन को लेकर शहर की उन सड़कों को होर्डिंग से सजाया गया था, जहां-जहां से उनका काफिला गुजरना था। अमित शाह ने पार्टी कार्यालय में बैठक के बाद शहर में होने वाले कई आयोजन हिस्सा लिया।

अगले दौरे पर वे वाराणसी में सांसद व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ संसदीय कार्यालय का उद्घाटन करने पहुंचेंगे। इसी के साथ अब सभी कार्यकर्ताओं का ध्यान आगामी विधानसभा चुनाव की ओर आकर्ष‍ित करने की भी बात कही गई है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+