लखनऊ: बापू के भवन के सामने अमित रावत ने खुद को लगाई आग, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में रविवार को एक युवक ने बापू भवन के सामने मिट्टी का तेल डालकर खुद को आग लगा ली। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे गंभीर हालत में सिविल अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, युवक ने काकोरी पुलिस पर जमीन के कब्‍जे को लेकर प्रताड़ना का आरोप लगाया है।

Lucknow: Amit Rawat set himself on fire in front of Bapu bhawan

अमित ने रविवार को दोपहर बापू भवन के सामने मिट्टी का तेल झिड़ककर खुद को आग लगा ली। पीड़ित अमित ने आग लगाने से पहले बताया कि जितेंद्र चौरसिया नामक युवक ने उसकी जमीन पर कब्जा कर लिया है। जिस पर अमित ने एसएसपी लखनऊ से गुहार लगाई। मामले में कोई कार्रवाई न होने से निराश अमित ने केरोसिन डालकर खुद को आग लगा ली।

उसने आरोप लगाया कि जितेंद्र चौरसिया और काकोरी पुलिस की मिलीभगत से जमीन पर कब्जा किया गया है। अब काकोरी पुलिस ने उल्टा अमित के खिलाफ ही मुकदमा दर्ज कर दिया। न्याय न मिलने पर पीड़ित ने बापू भवन के सामने मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे तुरंत सिविल अस्‍पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। फिलहाल पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुट गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+