AKTU UPSEE में आवेदन करने की अंतिम तारीख 31 मई तक बढ़ी

लखनऊ। एपीजे अब्दुल कलाम टेक्निकल यूनिवर्सिटी, एकेटीयू, उत्तर प्रदेश राज्य प्रवेश परीक्षा, यूपीएसईई में ऑनलाइन आवेदन की तारीख 31 मई तक बढ़ा दी है। इसके अलावा एप्लीकेशन में करेक्शन करने की सुविधा 18 मई के बजाए तीन मई तक दी जाएगी। बता दें कि पहले आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 मई थी, लेकिन लॉकडाउन पूरी तरह से खत्म न होने के कारण इसे फिर से बढ़ा दिया गया है। अब तक इंजीनियरिंग व मैनेजमेंट कॉलेजों में दाखिले के लिए एक लाख सत्तर हजार से अधिक आवेदन आ चुके हैं। लॉकडाउन की वजह कई अभ्यर्थी आवेदन नहीं कर पाएं हैं। ऐसे में विश्वविद्यालय प्रशासन आवदेन तिथि आगे बढ़ा कर 31 मई कर दी है।

AKTU UPSEE application submission deadline extended till May 31

यूपीएसईई के लिए परीक्षा तिथि 2 अगस्त पहले ही घोषित की जा चुकी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कुलपति ने बताया कि प्रवेश परीक्षा के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग व सैनिटाइजेशन का पूरा इंतजाम किया जाएगा। परीक्षा से पहले परीक्षा कक्षों को सैनिटाइज किया जाएगा। उसके बाद छात्रों को अंदर जाने दिया जाएगा। परीक्षा केन्द्रों की संख्या में भी इजाफा किया जाएगा।

बता दें कि कोरोना वायरस महामारी की वजह से तमाम परीक्षाओं को टालना पड़ा है और तमाम परीक्षाओं के आवेदन की तारीख को भी आगे बढ़ाना पड़ा है। हाल ही में एनटीए ने नीट 2020 और जेएनयू व सीएसआईआर और नेट के लिए आवेदन करने की तारीख को भी बढ़ाकर 31 मई कर दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+