देवेंद्र फडणवीस के इस्तीफे के बाद अखिलेश यादव ने कही बड़ी बात, किया ये ट्वीट

लखनऊ। महाराष्ट्र में सीएम देवेंद्र फडणवीस के इस्तीफे के बाद समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा पर हमला किया है। अखिलेश यादव ने ट्वीट करते हुए कहा कि यह संविधान को न मानने वालों की हार है और संविधान को मानने वालों की जीत है।

'भोर की भूल' ने देश को किया शर्मिंदा

'भोर की भूल' ने देश को किया शर्मिंदा

अखिलेश यादव ने ट्वीट करते हुए लिखा, ''आज संविधान दिवस पर संविधान को मानने वालों की जीत हुई है और नकारने वालों की करारी हार। विशेष सांविधानिक शक्ति के दुरुपयोग के लिए नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए किसी और को भी इस्तीफा दे देना चाहिए, जिनकी ‘भोर की भूल' ने आज देश को सारे विश्व के सामने शर्मिंदा किया है।''

संविधान दिवस पर ​किया ट्वीट

संविधान दिवस पर ​किया ट्वीट

इससे पहले अखिलेश यादव ने संविधान दिवस पर ट्वीट करते हुए लिखा, ''आज संविधान को अंगीकृत, अधिनियमित और आत्मार्पित करने के दिवस पर हम सभी को संविधान की रक्षा का संकल्प लेना चाहिए क्योंकि संविधान में ही नागरिकों की स्वतंत्रता और चतुर्दिक सुरक्षा का मूल निहित है। आज संविधान व सांविधानिक संस्थानों को बचाना हर भारतीय की प्राथमिकता होनी चाहिए।''

देवेंद्र फडणवीस ने सीएम पद से दिया इस्तीफा

देवेंद्र फडणवीस ने सीएम पद से दिया इस्तीफा

बता दें, पांच साल महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री रहे देवेंद्र फडणवीस का दूसरा कार्यकाल चार दिन भी नहीं चला। मंगलवार सुबह सुप्रीम कोर्ट ने फ्लोर टेस्ट पर फैसला सुनाया और दोपहर आते-आते अजित पवार ने गुपचुप इस्तीफा दे दिया। इसके बाद फडणवीस ने भी इस्तीफे का ऐलान कर दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+