ट्वीट कर अखिलेश ने कसा तंज, कहा- जब हर क्षेत्र में देश गया घट तो क्या करोगे ला कर बजट
Lucknow News, लखनऊ। समाजवादी पार्टी के मुखिया व प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने नरेंद्र मोदी सरकार के अंतरिम बजट पर ट्वीट के माध्यम से निशाना साधा है। अखिलेश यादव ने अपने ट्विटर हैंडल पर ट्वीट कर कहा कि जब हर क्षेत्र में देश गया घट तो क्या करोगे ला कर बजट। आगे लिखा कि तैयार हो जाइए आनेवाला है झूठ का पुलिंदा जिसमें 'सच' को छोड़कर सब कुछ होगा...।

बता दें कि शुक्रवार को 2019 के लोकसभा चुनाव से ठीक पहले केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार अपना अंतिम बजट पेश कर रही है। हालांकि चुनावी साल होने की वजह से यह सरकार का अंतरिम बजट है। वित्त मंत्री अरुण जेटली की अनुपस्थिति में अतिरिक्त तौर पर वित्त मंत्रालय का प्रभार संभाल रहे केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल लोकसभा में अंतरिम बजट पेश कर रहे हैं। सरकार के अंतरिम बजट पर देशभर की निगाहें लगी हुई हैं। माना जा रहा है कि मोदी सरकार मध्यम वर्ग, किसानों और महिलाओं के लिए कुछ बड़े ऐलान कर सकती है।
जब हर क्षेत्र में देश गया घट
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) February 1, 2019
तो क्या करोगे ला कर बजट
तैयार हो जाइए आनेवाला है झूठ का पुलिंदा जिसमें ‘सच’ को छोड़कर सब कुछ होगा...
ट्वीट कर साथ निशाना
अखिलेश यादव ने अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर केंद्र की भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि जब हर क्षेत्र में देश गया घट तो क्या करोगे ला कर बजट। आगे लिखा कि तैयार हो जाइए आनेवाला है झूठ का पुलिंदा जिसमें 'सच' को छोड़कर सब कुछ होगा...। वहीं, उन्होंने कहा कि 4.5 साल में बेरोज़गारी पिछले 45 साल से ज़्यादा बढ़ी है। 10 करोड़ नौकरियों का झूठा ख़्वाब दिखाने वालों से '19 में 10 करोड़ नए मतदाता एक-एक नौकरी ना मिलने का बदला लेंगे। वहीं युवा जो विकास का सपना देख कर गांव छोड़ते हैं अब उनकी सत्ता छीनेंगे जिन्होंने उनके सपने छीने थे।
4.5 साल में बेरोज़गारी पिछले 45 साल से ज़्यादा बढ़ी है। 10 करोड़ नौकरियों का झूठा ख़्वाब दिखाने वालों से ‘19 में 10 करोड़ नए मतदाता एक एक नौकरी ना मिलने का बदला लेंगे
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) January 31, 2019
वही युवा जो विकास का सपना देख कर गाँव छोड़ते हैं अब उनकी सत्ता छीनेंगे जिन्होंने उनके सपने छीने थे#HowstheJobs












Click it and Unblock the Notifications