'दंगा फैलाते हैं भगवा पहनने वाले' अखिलेश के बयान पर बवाल, हिंदू संगठन प्रदर्शन को तैयार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एक विवादास्पद बयान दे दिया है जिसके बाद से हिंदू संगठन खासा गुस्से में है। जानकारी मिल रही है कि हिंदू संगठन विरोध प्रदर्शन करने की तैयारी में है। अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि यह पार्टी सिर्फ झगड़ा लगवाती है।


इतना ही नहीं अखिलेश ने कहा कि जो लोग भगवा कपड़े पहनते हैं वो बहुत खतरनाक होते हैं। भगवा कपड़ा पहनने वाले लोगों की भावनाओं से खेलते हैं और दंगा फैलाते हैं।प्राप्त जानकारी के मुताबिक शनिवार को अखिलेश यादव ने यह बयान दिया। वो करीब सात सौ करोड़ रुपये की योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करने मेरठ आए थे। उन्होंने यहां विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए यह बयान दिया।

अपने संबोधन में अखिलेश ने कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान भाजपा ने किसानों की मदद करने का भरोसा दिलाया था लेकिन सत्ता में आने के बाद उसने इस बाबत कोई ठोस फैसला नहीं लिया। आपको बताते चलें कि अपनी सरकार के तीन साल पूरे होने के उपलक्ष्य में मेरठ जिले के मवाना तहसील के फलावदा में आयोजित सद्भावना रैली में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव निर्धारित समय से करीब दो घंटा देर से पहुंचे थे।

योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करने के बाद उन्होंने जनसभा को संबोधित किया। रैली को प्रदेश के काबीना मंत्री राजेंद्र चौधरी व शाहिद मंजूर, एमएलसी डा सरोजिनी अग्रवाल, विधायक प्रभु दयाल वाल्मीकि, गुलाम मोहम्मद, मदन चौहान, सुरेंद्र नागर, गोपाल अग्रवाल, जयवीर सिंह आदि ने भी संबोधित किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+