गाजियाबाद में लूट, बिजनौर में हत्या को लेकर योगी सरकार पर हमलावार हुए अखिलेश, केंद्र को भी लपेटा

लखनऊ, 28 मार्च: यूपी विधानसभा में विरोधी दल के नेता की शपथ लेने के साथ ही सपा प्रमुख अखिलेश यादव बीजेपी की योगी सरकार पर हमलावार हो गए हैं। गाजियाबाद में सरेआम हुई लूट और बिजनौर में राशन डीलर की हत्या को लेकर अखिलेश ने नई सरकार पर जोरदार हमला हमला बोला है। इसके साथ ही पेट्रोप के दामों में हो रही बढ़ोतरी को लेकर केंद्र की बीजेपी सरकार को भी आड़े हाथों लिया है।

akhilesh yadav targets yogi govt over ghaziabad loot and bijnor case

गाजियाबाद में सरेआम 25 लाख की लूट

गाजियाबाद के मसूरी थाना क्षेत्र में गोविंदपुरम बी-ब्लाक में बैंक में पैसा जमा करने जा रहे बाइक सवार दो कर्मचारियों से दो बाइक सवार तीन बदमाशों ने 25 लाख रुपए से भरा बैग लूट लिया। विरोध करने पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी। हालांकि, कर्मचारी बाल-बाल बच गए। बेखौफ बदमाश सरेआम मौके से तमंचे लहराते हुए फरार हो गए। इस वारदात का कर्मचारियों के अन्य साथियों ने पूरा वीडियो भी बनाया। पीड़ितों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की जांच की। एसएसपी पवन कुमार का कहना है कि बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए कई टीमों का गठन किया गया है। बदमाशों को जल्द गिरफ्तार कर घटना का पर्दाफाश किया जाएगा।

बिजनौर में राशन डीलर की हत्या

इससे पहले बिजनौर के स्वाहेड़ी गांव में शनिवार को राशन डीलर देवेंद्र सिंह (60) की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। बताया गया कि मिट्टी समतल करने वाले महड़ा (पाटा) को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद वारदात को अंजाम दिया गया था।

अखिलेश यादव ने योगी सरकार को घेरा

Recommended Video

    Ghaziabad में दिनदहाड़े 25 लाख की लूट, Akhilesh ने Yogi सरकार को घेरा | वनइंडिया हिंदी

    अखिलेश यादव ने सोमवार को एक ट्वीट में लिखा, ''ग़ाज़ियाबाद में सरेआम पेट्रोल पम्प के 25 लाख रूपये की लूट व बिजनौर में राशन डीलर की हत्या उप्र की नयी भाजपा सरकार का अभिनंदन कर रही है। भाजपा के राज में सरकार पेट्रोल से लोगों को लूट रही है और उप्र के बेख़ौफ़ अपराधी पेट्रोल पम्पवालों को। जनता पूछ रही है, ये कैसा परस्पर संबंध है।''

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+