अखिलेश यादव ने BJP पर साधा निशाना, कहा- बेबस मजदूरों से पैसे लेना शर्मनाक
लखनऊ।
समाजवादी पार्टी के मुखिया और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (akhilesh yadav) ने ट्वीट कर भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर हमला बोला है। उन्होंने ट्रेन से वापस घर ले जाए जा रहे गरीब, बेबस मजदूरों से भाजपा सरकार द्वारा पैसे लिए जाने की खबर बेहद शर्मनाक है। दरअसल, लॉकडाउन के दौरान श्रमिक स्पेशल ट्रेन से प्रवासी मजदूरों को उनके घरों तक पहुंचाने की व्यवस्था की राज्य सरकारों द्वारा की गई है। इसके लिए 6 ट्रेन चलाई गई और इन ट्रेनों का कोई टिकट नहीं लगेगा। बल्कि संबधित राज्य सरकार टिकट का दाम वहन करेंगी। id="toptextpromo"> id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'>Recommended Video

अखिलेश यादव ने ट्वीट कर साधा निशाना
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर निशाना साधा है। उन्होंने रविवार को ट्वीट करते हुए लिखा, 'ट्रेन से वापस घर ले जाए जा रहे गरीब, बेबस मज़दूरों से भाजपा सरकार द्वारा पैसे लिए जाने की ख़बर बेहद शर्मनाक है। आज साफ़ हो गया है कि पूंजीपतियों का अरबों माफ़ करने वाली भाजपा अमीरों के साथ है और गरीबों के खिलाफ। विपत्ति के समय शोषण करना सूदखोरों का काम होता है, सरकार का नहीं।
आरोग्य ऐप से 100-100 रुपए वसूलने की खबर है: अखिलेश
वहीं, दूसरे ट्वीट में लिखा, 'अब तो भाजपा के आहत समर्थक भी ये सोच रहे हैं कि अगर समाज के सबसे गरीब तबके से भी घर भेजने के लिए सरकार को पैसे लेने थे तो तरह-तरह के फंड में जो खरबों रुपया तमाम दबाव व भावनात्मक अपील करके डलवाया गया है उसका क्या होगा? अब तो उप्र में आरोग्य सेतु एप से भी 100 रु वसूलने की खबर है।'

क्वारंटाइन सेंटर से आ रही है बद-इंतजामी खबरें
तीसरे ट्वीट में लिखा, 'उप्र के विभिन्न क्वारंटाइन सेंटर से बद-इंतज़ामी की ख़बरें आ रही है. कहीं इसके ख़िलाफ़ भूख हड़ताल पर बैठी महिलाओं को शासन-प्रशासन की धमकी मिली, कहीं खाने-पीने के सामान की कमी की शिकायत के बदले व्यवस्था को सुधारने का थोथा आश्वासन, ऐसे में हवाई जहाज से पुष्प वर्षा का क्या औचित्य?'
ये












Click it and Unblock the Notifications