'भारत बंद' को सपा का पूर्ण समर्थन, अखिलेश बोले- सत्ता में बने रहने का नैतिक अधिकार खो चुकी है BJP

लखनऊ, 27 सितंबर: तीन केंद्रीय कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के आंदोलन का नेतृत्व करने वाले 40 से अधिक किसान संघों के एक संगठन संयुक्त किसान मोर्चा ने सोमवार को भारत बंद का ऐलान किया है। बंद सुबह 6 बजे से शाम 4 बजे तक होगा। किसानों के भारत बंद का विपक्षी दलों के साथ-साथ भाजपा के ही कुछ नेताओं ने समर्थन किया है। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी भारत बंद के पूर्ण समर्थन की बात कही है। साथ ही, बीजेपी सरकार पर निशाना साधा है।

Recommended Video

    Bharat Bandh: किसानों के साथ विपक्ष, इन राजनीतिक दलों ने बंद का किया समर्थन | वनइंडिया हिंदी
    Akhilesh yadav support bharat bandh said BJP has lost its moral right to remain in government

    'किसान आंदोलन भाजपा के अंदर टूटन का कारण बनने लगा है'

    अखिलेश यादव ने सोमवार को ट्वीट किया, संयुक्त किसान मोर्चा के 'भारत बंद' को पूर्ण समर्थन है। संयुक्त किसान मोर्चा के 'भारत बंद' को सपा का पूर्ण समर्थन है। देश के अन्नदाता का मान न करनेवाली दंभी भाजपा सत्ता में बने रहने का नैतिक अधिकार खो चुकी है। किसान आंदोलन भाजपा के अंदर टूटन का कारण बनने लगा है। बता दें, तीन केंद्रीय कृषि कानूनों के खिलाफ संयुक्त किसान मोर्चा ने सोमवार को भारत बंद का ऐलान किया है। संयुक्त किसान मोर्चा का कहना है कि किसानों के इस ऐतिहासिक संघर्ष के 10 महीने पूरे होने पर केंद्र सरकार के खिलाफ सोमवार यानी 27 सितंबर को 'भारत बंद' का आह्वान किया गया है। बंद सुबह 6 बजे से शाम 4 बजे तक होगा। मोर्चा के मुताबिक, किसानों के भारत बंद के दौरान पूरे देश में सभी सरकारी और निजी कार्यालय, शैक्षणिक और अन्य संस्थान, दुकानें, उद्योग और वाणिज्यिक प्रतिष्ठान के साथ-साथ सार्वजनिक कार्यक्रम और अन्य कार्यक्रम बंद रहेंगे। हालांकि, अस्पताल, मेडिकल स्टोर, राहत और बचाव कार्य सहित सभी आपातकालीन प्रतिष्ठानों और आवश्यक सेवाओं व व्यक्तिगत आपात स्थितियों में भाग लेने वाले लोगों को छूट दी जाएगी।

    किसानों के सपोर्ट में हैं बीजेपी सांसद वरुण गांधी

    बीजेपी सांसद वरुण गांधी किसानों का समर्थन करते रहे हैं। मुजफ्फरनगर में किसानों द्वारा की गई महापंचायत के दौरान भी वरुण गांधी ने ट्वीट कर कहा था कि सभी किसानों की बात सुनी जानी जरूरी है, उनका दर्द समझा जाना चाहिए। वहीं, अब जब भारत बंद बुलाया गया है तब वरुण गांधी ने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ को एक चिट्ठी लिखी है, जिसमें गन्ने का रेट 400 रुपए प्रति क्विंटल तक करने की मांग की है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+