चुनावी मौसम में अखिलेश के जवाब और विपक्ष पर प्रहार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राजनैतिक सरगर्मी तेज हो गयी है। अखिलेश यादव भी इस सियासी समीकरण को अपने बयानों के जरिए साधने में जुट गये हैं। मायावती के पत्थरों और स्मारकों पर अखिलेश यादव ने हमला बोलते हुए कहा कि जब उनकी सरकरा आयेगी तो ठेले वाले कहां जायेंगे।

यूपी के "टीपू" बने "सुल्तान", 2017 में बनेगी नयी पहचान

Akhilesh Yadav speaks over every issue focusing assembly poll 2017

लखनऊ के गोमती नगर का जिक्र करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि 1090 चौराहे पर तमाम ठेले वाले अच्छी कमाई कर रहे हैं। मैंने हाल ही में जो सर्वे कराया उसमें यह बात सामने निकलकर आयी कि हर ठेले वाले 30 से 40 हजार रुपए कमा रहे हैं। ऐसे में दूसरी सरकार आने के बाद ये ठेले वाले कहां जायेंगे यह मैं सोचता हूं।

कैराना मुद्दें पर बोले, गलत पलायन की हुई चर्चा

कैराना पलायन पर भाजपा सांसद हुकुम सिंह को आड़े लेते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि यह लिस्ट तो फर्जी साबित हुई। उन्होंने कहा कि हमें समझना होगा कि किस पलायन की बात हो रही है। हुकुम सिंह पर तंज कसते हुए अखिलेश ने कहा कि आपने उस समय की लिस्ट को जारी किया है जब आप बुआ(मायावती) के साथ राखी बंधवाते थे।

अखिलेश बोले बसपा में टिकटों के दाम दोगुने हुए

अखिलेश ने कहा कि चुनाव आ रहे हैं, लेकिन आप सामाजिक और आर्थिक पलायन की बात नहीं करते बल्कि इसे धर्म का नाम देते हैं। उन्होंने कहा कि कैराना के मुद्दे को समझने की कोशिश करनी चाहिए। अखिलेश ने कहा कि हम पलायन की परिभाषा जानना चाहते हैं, लखनऊ को तहजीब का शहर कहा जाता हैं, यहां ऐसे लोग हैं जो उर्दू नहीं जानते हैं। उन्होंने कहा कि लोग पलायन के जरिए सरकार में आना चाहते हैं।

कानपुर और वाराणसी में जल्द शुरु होगी मेट्रो

अखिलेश यादव ने कहा कि हम विकास की राह पर चल रहे हैं और लोगों से इसी की बहस करने को कहते हैं। उन्होंने कहा कि लखनऊ के बाद हम जल्द ही कानपुर मेट्रो का उद्घाटन करेंगे। उन्होने कहा कि वाराणसी में भी जल्द मेट्रो प्रोजेक्ट शुरु होगी।

अखिलेश यादव ने कहा कि जब हमने लखनऊ में मेट्रो बनाने की बात कही तो विरोधी कह रहे थे ये नहीं हो सकता, लेकिन जब हमने शुरु किया तो कहने लगे कि इस सरकार में यह नहीं शुरु होगा। लेकिन हमने इसे इसी साल शुरु करने का फैसला किया है। लखनऊ मेट्रो का जिक्र करते हुए अखिलेश ने कहा देश का पहला ऐसा राज्य यूपी है जहां इतने शहरों में मेट्रो बनने का काम शुरु नहीं हुआ।

100 डायल करिये महिलायें गालियां नहीं देती

कानून व्यवस्था पर बोलते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि हमें शिकायत मिलती थी कि पुलिसवाले फोन नहीं उठाते हैं और वह अपशब्द बोलते हैं। इसलिए हमने महिलाओं को कॉल सेंटर में शुरु किया और महिलायें गाली नहीं देती है। अखिलेश ने कहा कि हम 100 नंबर को इमरजेंसी नंबर की तर्ज पर विकसित कर रहे हैं। जहां आप जब फोन मिलाते हैं तो महज 10 मिनट के भीतर आपके पास पुलिस पहुंचेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+