मुझे सबसे ज्यादा चुनाव की तारीख का इंतजार है- अखिलेश यादव

अखिलेश यादव बोले लगातार दोबारा सत्ता में आकर हम इतिहास रचेंगे, बोले जो सरकार जनता को दुख देती है जनता उसको सबक सिखाती है।

लखनऊ। उत्तर प्रदेश चुनाव की तारीख नजदीक आने के साथ ही एक बार फिर से अखिलेश यादव ने अपनी जीत का भरोसा जताया है। अखिलेश यादव ने कहा कि वह अपने विकास के दम पर फिर से सत्ता में लौटेंगे और इतिहास बनाएंगे।

akhilesh yadav

यूपी विधानसभा चुनाव 2017: 15 से 20 दिसंबर के बीच जारी हो सकती है अधिसूचना

मुझे तारीख का सबसे ज्यादा इंतजार

अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी पर जोरदार हमला करते हुए कहा कि जो सरकार लोगों को दुखी करती है लोग उसे सबक सिखाते हैं। सभी लोग चुनाव का इंतजार कर रहे हैं , लेकिन अगर किसी को सबसे ज्यादा चुनाव की तारीख का इंतजार है तो वह मैं हूं।

मेट्रो के उद्घाटन के बाद तैयार

अखिलेश ने कहा कि मैं चुनाव के लिए तैयार हूं, जबसे मैंने लखनऊ मेट्रो का उद्घाटन किया है, मैं चुनाव का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं। लोग कहते हैं कि सरकार दोबारा फिर से सत्ता में नहीं आती है, लेकिन हम इतिहास बनाएंगे।

लोग चुनाव से दूर भाग रहे हैं

केंद्र सरकार के नोटबंदी के फैसले पर तंज कसते हुए अखिलेश ने कहा कि लोगों ने इसके चलते जो समस्याएं उठाई हैं उसका लोगों को चुनाव में खामियाजा भुगतना पड़ेगा, ये लोग चुनाव से बचना चाहते हैं।

बहकावे में नहीं आना चाहिए

अखिलेश ने कहा कि लोगों को किसी भी बहकावे में नहीं आना चाहिए, यह लोकतंत्र का मेला है, लोगों को अपना फैसला लेना होगा, जाति, धर्म और संप्रदाय से लोगों को उपर उठना होगा और विकास का रास्ता अपनाना होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+