यूपी में गो हत्या करने वालों पर लगेगा एनएसए

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में गोहत्या करने वालों पर प्रदेश सरकार ने एनएस लगाने का फैसला लिया है। यूपी के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश में गोहत्या पर पहले से ही बैन है लेकिन अगर कोई भी ऐसा करता पाया गया तो उसके खिलाफ एनएसए लगायी जायेगी। जया बच्चन खाती हैं गाय और सुअर का मीट

cow

अखिलेश यादव ने यह बयान प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एनडी तिवारी के जन्मदिन के मौके पर दिया। उन्होंने कहा कि गोहत्या करने वालों पर नेशनल सेक्युरिटी एक्ट के तहत कार्यवाही की जायेगी।

दादरी कांड को आरएसएस ने बताया सही

गो हत्या करने वालों के खिलाफ एनएसए के तहत कार्यवाही का कानून बना दिया गया है। वहीं भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि गाय तो हमारी है उससे आपका क्या लेना-देना लेकिन अगर गोबर से कुछ बनाना चाहते हैं तो बना लीजिए।

गौरतलब है कि प्रदेश में गोहत्या के बढ़ते मामलों के चलते प्रदेश सरकार विपक्षी दलों के निशाने पर है। ऐसे में मुख्यमंत्री का यह बयान विपक्ष के हमलों को कमजोर करने वाला बयान है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+