सात चरणों में यूपी चुनाव के ऐलान पर अखिलेश बोले, जनता भाजपा के सफाये के लिए इन्हीं तारीखों का कर रही इंतजार

लखनऊ, 8 जनवरी। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान इलेक्शन कमीशन ने कर दिया है। मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा ने चुनावों की घोषणा करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में सात चरणों में मतदान कराए जाएंगे। यूपी में 10 फरवरी, 14 फरवरी, 20 फरवरी, 23 फरवरी, 27 फरवरी, 3 मार्च और 7 मार्च को मतदान होगा। 10 मार्च को मतगणना होगी। चुनाव की तारीखों के ऐलान का स्वागत करते हुए समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता भाजपा का सफाया करने के लिए इन्हीं तारीखों का इंतजार कर रही है। ये तारीखें प्रदेश में बड़ा परिवर्तन लाने वाली हैं। समाजवादी पार्टी चुनाव आयोग के तय किए गए नियमों का पालन करेगी लेकिन चुनाव आयोग को यह भी सुनिश्चित करना होगा कि सत्ताधारी पार्टी भी उन गाइडलाइंस का पालन करे। अखिलेश यादव ने इस पर ट्वीट भी किया जिसमें उन्होंने लिखा कि 10 मार्च को इंकलाब होगा, उत्तर प्रदेश में बदलाव होगा।

Recommended Video

    Assembly Election 2022: चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद किस नेता ने क्या कहा? जानिए | वनइंडिया हिंदी
    Akhilesh Yadav reaction on UP election dates announcement

    अखिलेश यादव ने न्यूज चैनल से बातचीत में कहा कि कोविड के समय हो रहे चुनाव के लिए इलेक्शन कमीशन ने कई नियम बनाए हैं, वर्चुअल रैली को लेकर इलेक्शन कमीशन को उन पार्टियों के साथ सहयोग करना चाहिए जिनके पास संसाधन नहीं हैं।

    प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चुनाव की तारीखों के ऐलान पर कहा कि लोकतंत्र के महापर्व का स्वागत करते हैं और 10 मार्च को जब चुनाव परिणाम आएंगे तो प्रचंड बहुमत के साथ भाजपा फिर सत्ता में लौटेगी। उन्होंने कोरोना काल में सतर्कता बरतने की अपील लोगों से की। साथ ही उन्होंने पिछले पांच साल में डबल इंजन सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि जनता का आशीर्वाद चुनाव में मिलेगा, ऐसा विश्वास है।

    कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने भी कहा कि चुनाव आयोग की गाइडलाइंस को पार्टी फॉलो करेगी। इस बार हम चुनाव बेहतर तैयारी के साथ लड़ेंगे और हमें आशा है कि 2022 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी सरकार बनाने में कामयाब रहेगी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+