'झूठी डबल इंजन सरकार नहीं चाहिए', डबल मर्डर को लेकर भाजपा पर आगबबूला हुए अखिलेश
Akhilesh Yadav:उत्तर प्रदेश में बढ़ते डबल मर्डर को लेकर अखिलेश यादव एक बार फिर से भारतीय जनता पार्टी पर आगबबूला हो गए। उन्होंने कहा कि झूठी डबल इंजन सरकार की जरूरत नहीं बल्कि दोहरी सच्ची संवेदना की जरूरत है।

समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने आज उत्तर प्रदेश में बढ़ रहे क्राइम को लेकर योगी और केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। अमेठी दोहरे हत्याकांड का जिक्र करते हुए, समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव ने सोमवार को उत्तर प्रदेश सरकार पर तंज कसते हुए आरोप लगाया कि भाजपा के तहत दोहरे हत्याकांड के मामले बढ़ गए हैं, जो राज्य और केंद्र दोनों में सत्ता में है। इससे पहले अखिलेश यादव ने ट्विटर पर कहा कि तथाकथित डबल इंजन वाली बीजेपी सरकार में डबल मर्डर के मामले बढ़े हैं। अमेठी मामले में पीड़ित परिवार को न तो कोई मदद मिल रही है और न ही नौकरी।
अखिलेश ने नौकरी को लेकर भी उठाए थे सवाल
अखिलेश यादव ने कहा कि चलिए ये मान भी लिया जाए कि मुख्यमंत्री अगले चार साल में यूपी के बेरोजगारों को दो करोड़ रोजगार देतें हैं तो इसका मतलब होगा प्रतिदिन लगभग 13,700 या प्रति माह 4.17 लाख लोगों को रोजगार मिलेगा। उन्होंने भाजपा सरकार से आग्रह करते हुए कहा कि आज झूठ की जगह सच्चे आंकड़े प्रकाशित करके साबित करे। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को भाजपा पर सपा कार्यकर्ताओं और नेताओं को साजिश के तहत फर्जी मुकदमों में फंसाने का आरोप लगाया और कहा कि मैंने ऐसा मुख्यमंत्री पहले कभी नहीं देखा, जिसने अपने मुकदमे वापस लिए हों।
क्या है मामला?
27 फरवरी को अमेठी के भद्दौर गांव के मुसाफिरखाना थाना क्षेत्र के अंतर्गत वारदात हुई थी। मृतकों की पहचान अमीन सुरेश यादव और बृजेश यादव के रूप में हुई। दोहरे हत्याकांड की सूचना मिलते ही कई थानों की पुलिस सहित कई थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। संगराहा निवासी अमीन सुरेश यादव अपने भतीजे बृजेश यादव व एक अन्य व्यक्ति शुभम वर्मा (मृतक का रिश्तेदार) के साथ कार से घर लौट रहे थे, तभी सड़क पर दुर्गा मास्टर के भट्ठे के पास से बाइक सवार दो बदमाशों ने और गोली चला दी। उनमें से दो की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि शुभम वर्मा बाल-बाल बच गए। घटना के बाद, हमलावर मौके से भाग गए।












Click it and Unblock the Notifications