कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर राज्यपाल से मिले अखिलेश, कहा- सरकार को जगाइए

लखनऊ। यूपी की कानून व्यवस्था को लेकर अखिलेश यादव ने राजभवन पहुंचकर राज्यपाल राम नाईक से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्यपाल को ज्ञापन भी सौंपा है। मुलाकात के बाद अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश में महिलाओं के साथ जैसा व्यवहार हो रहा है वो शर्मनाक है। आजम खां को लेकर उन्होंने कहा कि उन पर जान बूझकर कार्रवाई की जा रही, जिससे कि आजम खां और पार्टी के नेतृत्व को दबाया जा सके।

akhilesh yadav meets governor ram naik

अखिलेश यादव ने शनिवार सुबह करीब 10 बजे राज्यपाल से मुलाकात की और कानून व्यवस्था के मुद्दे पर राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा। पिछले दिनों अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश बार काउंसिल की नव निर्वाचित महिला चेयरमैन दरवेश यादव की आगरा कचहरी में हत्या का जांच हाईकोर्ट के जज से करवाने की मांग की थी। सपा सुप्रीमो ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि जिस दिन सरकार मीटिंग करती है उसी दिन अपराध हो जाता है।

akhilesh yadav meets governor ram naik

इसके बाद अखिलेश यादव ने प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था के मुद्दे पर राज्यपाल से मिलकर ज्ञापन सौंपने की बात कही थी। अखिलेश यादव ने सूबे की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए राज्य की योगी आदित्यनाथ सरकार पर निशाना साधा था। साथ ही कहा कि राज्यपाल महोदय को याद दिलाना चाहता हूं, कानून-व्यवस्था को लेकर आपने हमेशा सरकार को जगाया है। मैं चाहता हूं, महामहिम राज्यपाल इस सरकार को भी जगाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+