मनीष गुप्ता हत्याकांड: अखिलेश बोले- पुलिसवालों को कराया गया फरार, ‘जीरो टालरेंस' भी भाजपाई जुमला है

लखनऊ, 01 अक्टूबर: कानपुर के व्यापारी मनीष गुप्ता की संदिग्ध मौत के मामले में आरोपी पुलिसकर्मियों को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया जा सका है। इसे लेकर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। अखिलेश ने कहा कि पुलिसवालों की अब तक गिरफ्तारी न होना ये दिखाता है कि वो फरार नहीं हुए हैं, बल्कि उन्हें फरार कराया गया है। उन्होंने मामले के तार वसूली तंत्र से जुड़े होने की भी आशंका जताई है।

Akhilesh Yadav lashed out at yogi government over kanpur businessman manish gupta case

'जीरो टालरेंस' भी भाजपाई जुमला है: अखिलेश यादव

अखिलेश यादव ने शुक्रवार को ट्वीट किया, 'मनीष गुप्ता हत्याकांड' में पुलिसवालों की गिरफ़्तारी न होना ये दर्शाता है कि वो फ़रार नहीं हुए हैं उन्हें फ़रार कराया गया है। दरअसल कोई आरोपियों को नहीं बल्कि ख़ुद को बचा रहा है क्योंकि इसके तार 'वसूली-तंत्र' से जुड़े होने की पूरी आशंका है। 'ज़ीरो टालरेंस' भी भाजपाई जुमला है।

मनीष गुप्ता हत्याकांड

कानपुर के व्यापारी मनीष गुप्ता गोरखपुर में अपने दोस्तों से मिलने गए थे। वहां थाने के पास होटल कृष्णा पैलेस में रुके थे। इस दौरान वहां चेंकिग के नाम पर कुछ पुलिसकर्मी पहुंचे और पूछताछ की। मनीष के दोस्तों ने बताया कि उन्होंने अपना आधार कार्ड भी दिखाया। आरोप है कि इस दौरान तू-तू मैं-मैं इतनी बढ़ी कि पुलिसवालों ने मनीष को पीटना शुरू कर दिया। इतने में एक पुलिसकर्मी ने मनीष को पीछे से मारा तो वह मुंह के बल गिर गए, जिससे मनीष के मुंह से खून बहने लगा। आनन-फानन में पुलिसकर्मी मनीष को अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

आरोपी पुलिसकर्मी फरार

मामला सामने आने के बाद एसएसपी ने इंस्पेक्टर सहित छह पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया था, लेकिन परिजनों की शिकायत के बावजूद केस नहीं दर्ज हुआ था। बल्कि एक वीडियो सामने आया, जिसमें डीएम और एसएसपी मनीष की पत्नी और अन्य परिजनों को पुलिसवालों पर एफआईआर ना दर्ज कराने के लिए समझाते हुए दिखे। हालांकि, तब तक मामला सीएम योगी तक पहुंच चुका था और आरोपी पुलिसकर्मियों पर एफआईआर दर्ज करनी पड़ी। मुकदमा दर्ज होने के बावजूद पुलिसकर्मी अभी तक गिरफ्तार नहीं किए गए हैं।

पत्नी ने की सीबीआई जांच की मांग

उधर, मनीष की पत्नी मीनाक्षी गुप्ता ने भी पुलिस की जांच पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा है कि पुलिस जांच में लापरवाही कर रही है। पुलिस अधिकारी बेतुकी बयानबाजी कर रहे हैं। मीनाक्षी ने कहा कि अभी तक दोषी पुलिसवाले गिरफ्तार नहीं हुए हैं। सरकार की तरफ से भी आश्वासन में लिखित रूप से कुछ नहीं दिया गया है। उन्होंने इस पूरे मामले में सीबीआई जांच की मांग की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+