हाथरस केस: योगी सरकार पर बरसे अखिलेश यादव, बोले- बहुत हुआ महिलाओं पर अत्याचार...
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के हाथरस में हुई घटना को लेकर विपक्षी दल राज्य की योगी सरकार पर हमलावर हो गए हैं। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार से हताश प्रदेश की नारियों ने अब इस सरकार से इंसाफ की मांग करना भी छोड़ दिया है। बता दें, हाथरस में शोहदों ने बेटी से छेड़छाड़ का विरोध करने और मुकदमा लिखवाने को लेकर एक पिता की गोली मारकर हत्या कर दी। छेड़छाड़ पीड़िता ने रो-रो कर अपने साथ हुई घटना को बयां किया। पीड़िता ने चार नामजद सहित छह लोगों के विरुद्ध थाने में तहरीर दी, जिसके आधार पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कड़ा रुख अख्तियार करते हुए आरोपी के खिलाफ रासुका के तहत कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

Recommended Video
'बहुत हुआ महिलाओं पर अत्याचार, अबकी बार भाजपा बाहर'
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को ट्वीट किया, 'हाथरस की बेटी' के बाद अब हाथरस में एक और बेटी के साथ हुई छेड़खानी की शिकायत करने वाले पिता की सरेआम हत्या का दुर्दांत कांड हुआ है। भाजपा सरकार से हताश उप्र की नारियों ने अब तो इस सरकार से इंसाफ की मांग करना भी छोड़ दिया है।' अखिलेश ने आगे कहा, 'बहुत हुआ महिलाओं पर अत्याचार, अबकी बार भाजपा बाहर!'
क्या है पूरा मामला?
सासनी थाना क्षेत्र में रहने किसान अमरीश ने गांव के ही गौरव शर्मा के खिलाफ 16 जुलाई 2018 को थाने में बेटी से छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कराया गया था। इस मामले में पुलिस ने गौरव शर्मा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। फिलहाल, गौरव शर्मा जमानत पर बाहर आ गया था। बताया जा रहा है कि जेल से आने के बाद गौरव मुकदमा वापस लेने के लिए अमरीश और उसके परिवार पर दबाव बना रहा था। 1 मार्च 2021 को गौरव की पत्नी व मौसी की मृतक अमरीश की बेटियों के बीच कहासुनी हो गई। जिसके बाद गौरव शर्मा ने अपनी मौसी के बेटे तथा उसके दोस्तों को बुलाकर घटना को अंजाम दिया है। आनन-फानन अमरीश को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
-
CM योगी आदित्यनाथ ने विकास के महत्व पर प्रकाश डाला -
Dhurandhar Controversy: बागी MLA Pooja Pal ने कहा- 'Atiq सपा का सबसे बड़ा फाइनेंसर', AIMIM ने क्या दिया जवाब? -
Worlds Most Polluted Cities: दुनिया के सबसे प्रदूषित शहरों में भारत अव्वल, दिल्ली को पछाड़ इस शहर ने मारी बाजी -
क्या भारत में 'LOCKDOWN' लगने वाला है? दुनियाभर में Energy Lockdown की शुरुआत! तेल संकट से आप पर कितना असर -
Badshah Caste: बॉलीवुड के फेमस रैपर बादशाह की क्या है जाति? क्यों छुपाया असली नाम? कौन-सा धर्म करते हैं फॉलो? -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका -
Badshah Love Story: ‘टटीरी’ वाले रैपर बादशाह की दूसरी दुल्हन Isha Rikhi कौन हैं? कैसे परवान चढ़ा दूसरा इश्क?












Click it and Unblock the Notifications