अखि‍लेश यादव का बड़ा हमला, कहा- बेटियों के लिए काल बन चुका है भाजपा का शासन

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष अखि‍लेश यादव ने यूपी की कानून-व्‍यवस्‍था, कृषि कानून और महंगाई को लेकर भाजपा पर जमकर निशाना साधा है। अखि‍लेश यादव ने कहा कि जब सरकार पुलिस को खुली छूट दे देती है तो उन्नाव, हाथरस कांड जैसे घटनाएं सामने आती हैं। प्रदेश में भाजपा का शासन बेटियों के लिए काल बन चुका है। उन्नाव में दो किशोरियों की मौत को लेकर कहा कि यह घटना सत्ता संरक्षित नृशंस अत्याचार की विचलित कर देने वाली घटना है। इसमें शामिल दरिंदों को कठोरतम सजा सुनिश्चित होनी चाहिए। अखि‍लेश ने कहा कि लगता है कि मुख्यमंत्री को कानून-व्यवस्था की कोई चिंता नहीं है। भाजपा के कारण महिलाओं व बेटियों के लिए यूपी सबसे असुरक्षित प्रदेश बन गया है।

akhilesh yadav hits out at bjp government over law and order issue

हत्‍या प्रदेश बन गया है उत्‍तर प्रदेश: अखि‍लेश यादव

सपा अध्‍यक्ष ने यूपी की योगी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यह सरकार छेड़खानी, दुष्कर्म व उत्पीड़न पर अंकुश लगाने में नाकाम रही है। वुमेन पावर लाइन 1090 को भी सरकार ने बर्बाद कर दिया है। उन्‍होंने कहा कि उत्तर प्रदेश अब हत्या प्रदेश बन गया है। अखिलेश ने चेतावनी दी है कि प्रदेश सरकार महिला की सुरक्षा से खिलवाड़ करना बंद नहीं करेगी तो सपा सड़क से सदन तक विरोध करेगी। अखिलेश ने बताया कि उन्नाव की घटना की जांच के लिए पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल 20 फरवरी को उन्नाव जाएगा। इस प्रतिनिधिमंडल में उन्नाव की पूर्व सांसद अन्नू टंडन, उषा वर्मा, एमएलसी सुनील साजन, पूर्व राज्यमंत्री सुधीर रावत, मनीषा दीपक और उन्नाव के सपा जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह यादव शामिल रहेंगे।

इस सरकार में हुआ किसानों, गरीबों का अपमान

केंद्र की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए सपा अध्‍यक्ष ने कहा कि किसानों की आय दोगुना करने का वादा किया गया था, लेकिन किसान महंगाई से परेशान हैं। उन्‍होंने कहा कि अगर हर चीज प्राइवेट हो जाएगी तो संविधान ने जो हमें अधिकार दिया है उसका क्या होगा। अखि‍लेश ने आरोप लगाया कि इस सरकार में किसानों, गरीबों और नौजवानों का जिनता अपमान हुआ, उतना कभी नहीं हुआ। उन्‍होंने कहा कि 10 हजार से ज्यादा सपा कार्यकर्ताओं पर झूठे मुकदमे दर्ज किए गए, कोई वर्ग नहीं बचा जिसे अपमानित न किया गया हो।

यूपी में कानून-व्‍यवस्‍था को लेकर ब‍िफरीं मायावती, बोलीं- ध्‍यान दे सरकार

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+