महंगाई पर अखिलेश यादव ने बीजेपी सरकार को घेरा, कहा- उत्साह एवं उल्लास पर फेर दिया पानी
महंगाई पर अखिलेश यादव ने बीजेपी सरकार को घेरा, कहा- उत्साह एवं उल्लास पर फेर दिया पानी
लखनऊ, 05 नवंबर: बढ़ती महंगाई पर सपा अध्यक्ष व यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की सरकार पर जमकर हमला बोला। अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में बढ़ती महंगाई और भ्रष्टाचार ने दीपावली पर्व के सारे उत्साह एवं उल्लास पर पानी फेर दिया है। नौजवानों का भविष्य भाजपा की नीतियों के कारण अनिश्चितता के भंवर में चला गया है।
Recommended Video

अखिलेश यादव ने कहा कि लोगों के पास नौकरी नहीं, रोजगार नहीं फिर त्योहार की उमंग कहां? आवश्यक खाद्य वस्तुओं के भाव आसमान छू रहे हैं। लोग त्रस्त हैं। नोटबंदी, जीएसटी और दूसरी कुनीतियों के चलते व्यापार बे-रौनक हैं। सब कुछ फीका-फीका है। भाजपा सरकार और इसका नेतृत्व अपने किसान विरोधी आचरण के लिए कुख्यात है। दीप पर्व पर भी किसान अपनी मांगों को लेकर घर-परिवार से दूर धरना दे रहे हैं। उनके घरों में अंधेरा है। मन में निराशा है।
अखिलेश ने कहा कि फसल की एमएसपी पर बिक्री तो दूर क्रय केन्द्र ही नहीं खुले हैं। बिचौलिए औने-पौने दामों पर किसानों का धान लूट रहे हैं। खाद के लिए किसान लम्बी-लम्बी कतारों में दिनभर लगे रहते हैं फिर भी वह नहीं मिलती है। डीएपी, यूरिया और पोटाश खादे महंगी है, अनुपलब्ध भी है। किसानों की दो ही मांगे है एक एमएसपी की अनिवार्यता और दूसरी तीन काले कृषि कानूनों की वापसी हो।
अखिलेश ने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा सरकार इनके प्रति संवेदनहीन है। उसे किसानों की मौत पर भी लाज नहीं। किसानों को न्याय का रास्ता समाजवादी सरकार बनने पर ही खुल जाएगा। भाजपा ने तो जनसामान्य, किसानों और नौजवानों के भविष्य के सभी रास्ते बंद कर रखे हैं। कहा है कि आज सत्तातंत्र ने अपनी कुनीतियों से जनमानस और किसानों-नौजवानों को हताशा के अंधेरे में ढकेल दिया है। नौकरी नहीं, रोजगार नहीं फिर त्योहार का उत्साह, उमंग कहाँ? निराशा में डूबी जनता अब इसका करारा जवाब देगी।












Click it and Unblock the Notifications