किसान आतंकवादी हैं तो भाजपाई उनका उगाया न खाएं, अखिलेश यादव ने साधा निशाना

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष व यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने किसान आंदोलन के प्रति सरकार के रवैए पर तीखी प्रतिक्रिया व्‍यक्‍त की है। अखिलेश यादव ने कहा, 'अगर भाजपा के अनुसार किसान आतंकवादी हैं तो भाजपाई उनका उगाया न खाने की कसम खाएं।' दरअसल, कृषि कानूनों के खिलाफ हरियाणा और पंजाब के किसान सड़कों पर है और केंद्र सरकार से इस कानून को वापस लेने की मांग कर रहे है।

Recommended Video

    Farmer Protest: Akhilesh Yadav ने Modi Government पर कसा तंज, आतंकी कहना निकृष्टतम | वनइंडिया हिंदी
     Akhilesh Yadav criticized BJP government on farmers protest

    किसानों का उगाया हुआ न खाएं भाजपाई: अखिलेश
    समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष व यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने रविवार को ट्वीट करते हुए बीजेपी सरकार पर निशाना साधा है। अखिलेश यादव ने लिखा, 'किसानों को आतंकवादी कहकर अपमानित करना भाजपा का निकृष्टतम रूप है। ये अमीरों की पक्षधर भाजपा का खेती-खेत, छोटा-बड़ा व्यापार, दुकानदारी, सड़क, परिवहन सब कुछ, बड़े लोगों को गिरवी रखने का षड्यंत्र है। अगर भाजपा के अनुसार किसान आतंकवादी हैं तो भाजपाई उनका उगाया न खाने की कसम खाएं।'

     Akhilesh Yadav criticized BJP government on farmers protest

    किसानों पर बीजेपी से ज्यादा अत्याचार किसी सरकार ने नहीं किया
    इससे पहले शनिवार को अखिलेश यादव ने कहा था कि किसान के ऊपर इतना अत्याचार किसी सरकार ने नहीं किया होगा, जितना बीजेपी की सरकार कर रही है। कहा कि, ये वहीं लोग है, जिन्होंने किसानों से कहा था कि वे न केवल कर्ज माफ करेंगे। बल्कि उन नीतियों को लाएंगे जिनसे किसानों की आय दोगुनी होगी। लेकिन अन्नदाताओं की मांगों पर सकारात्मक रूख अपनाने के बजाय उन पर आंसू गैस के गोले दागना, ठंडे पानी की बौछार करना और लाठियां चलवाने जैसे घोर निंदनीय काम कर रही है।

    सपा करेगी किसान बिल का विरोध
    उन्‍होंने कहा कि लगभग 70 प्रतिशत भारत कृषि पर निर्भर है, फिर भी अपने ही देश में भाजपा ने किसानों को बेगाना बना दिया है। उनकी आय दोगुनी करने, उनकी फसल के उत्पादन लागत का डेढ़ गुना देने जैसे वायदे भाजपा सरकार की जुमलेबाजी बनकर रह गए हैं। भाजपा सरकार तो किसानों की बात सुनने के बजाय अपनी हठधर्मी पर जमी है। किसानों का यह उत्पीड़न भाजपा को भारी पड़ेगा। उन्होंने यह भी कहा कि समाजवादी पार्टी किसान बिल का विरोध करेगी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+