अखिलेश यादव बोले कांग्रेस के साथ गठबंधन की हो रही बात
अखिलेश यादव ने कांग्रेस के साथ गठबंधन के लिए चल रही बातचीत की पुष्टि की, गठबंधन पर अंतिम फैसला पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव लेंगे।
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में चुनाव की तारीखों की किसी भी समय घोषणा हो सकती है, ऐसे में समाजवादी पार्टी एक बार फिर से प्रदेश में कांग्रेस के साथ गठबंधन की कोशिशें तेज कर दी है। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने गठबंधन की इस कोशिश की पुष्टि करते हुए कहा कि हम कांग्रेस से गठबंधन के लिए बात कर रहे हैं।

नोटबंदी को अखिलेश ने बताया मौका, भाग्य और काम दोनों हमारे साथ
संसद में गतिरोध पर भी बातचीत
अखिलेश यादव ने कहा कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता से गठबंधन के लिए बातचीत कर रही है। उन्होंने कहा कि गठबंधन के अलावा हमने संसद में चल रहे गतिरोध को लेकर भी बातचीत की है।
गठबंधन के बाद 300 से अधिक सीटें
गठबंधन की मुहर पर अखिलेश ने कहा कि इसपर अंतिम फैसला पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव लेंगे। उन्होंने कहा कि हम पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएंगे, लेकिन अगर गठबंधन होता है तो हम 300 से अधिक सीटें जीतेंगे।
मुलायम सिंह लेंगे अंतिम फैसला
मुख्यमंत्री ने कहा कि गठबंधन पर अंतिम फैसला मुलायम सिंह यादव लेंगे लेकिन इस गठबंधन से सबसे अधिक फायदा समाजवादी पार्टी को होगा। आपको बता दें कि इससे पहले भी कांग्रेस के रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने अखिलेश यादव और मुलायम सिंह यादव से मुलाकात की थी।
बसपा के चलते भाजपा को फायदा
अखिलेश यादव पहले भी इस बात को दोहरा चुके हैं कि बहुजन समाज पार्टी ने अपने वोटों को भाजपा की ओर स्थानांतरित किया है, जिसकी वजह से 2014 में उनके खाते में शून्य सीटें आई और भारतीय जनता पार्टी को इसका सबसे अधिक लाभ हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications