बुंदेलखंड के किसानों के लिए यूपी में पेश हुआ अनुपूरक बजट
लखनऊ। अखिलेश यादव ने वर्ष 2015-16 का अपना दूसरा सप्लिमेंट्री बजट पेश कर दिया है। बजट में कुल 27 हजार 758 करोड़ रुपए का का पूरक बजट पेश किया गया है। इस बजट में बुंदेलखंड में सूखाग्रस्त इलाकों को मुख्य रूप से ध्यान में रखा गया है। शुक्रवार यानि कल अखिलेश अपना आम बजट पेश करेंगे।
अखिलेश सरकार के आखिरी बजट से लोगों को 10 बड़ी उम्मीदें

इस बजट में बिजली कंपनी के उदय योजना के तहत 26, 606 करोड़ रुपए के बॉन्ड जारी किये जायेंगे। जबकि सूखाग्रस्त इलाकों को राहत देने के लिए 904.52 करोड़ रुपए का आवंटन किया गया है। वहीं को-ऑपरेटिव बैंकों की हालत को सुधारने के लिए 248 करोड़ रुपए का आवंटन किया गया है। अनुपूरक बजट की जरूरत मुख्य रूप से बिजली कंपियनों को राहत देने के लिए पेश किया गया है।
2016 के बजट में 2017 की झलक, बजट में अखिलेश कर सकते हैं ये 10 बड़े ऐलान
बिजली कंपनियों को उदय योजना के अंतर्गत यूपीपीसीएल को कई भुगतान करने थे लेकिन सरकार के पास फंड की कमी की वजह से इस बजट को पेश किया गया। अनुपूरक बजट पेश करते समय अखिलेश यादव ने कहा कि यह बजट मुख्य रुप से किसानों के लिए है।
वहीं बुंदेलखंड के किसानों की आत्महत्या के मामले में उन्होंने कहा कि सबसे ज्यादा किसान कहां मर रहे जरा इस बात का पता करिये। एक तरफ जहां अनुपूरक बजट पेश किया जा रहा था वहीं बसपा ने प्रदेश में कानून व्यवस्था की वजह से सदन से वॉक-आउट कर दिया।












Click it and Unblock the Notifications