'यूं तो सारी दुनिया के थे...', शायर राहत इंदौरी को अखिलेश और मायावती ने इन शब्दों में दी श्रद्धांजलि

लखनऊ। मंगलवार को मशहूर शायर राहत इंदौरी का निधन हो गया। शायर राहत इंदौरी मंच पर अपने अनोखे अंदाज में शायरी पढ़ने के लिए जाने गए। उनकी लोकप्रियता इतनी थी कि वे जहां भी मुशायरे में जाते उनको सुनने के लिए काफी प्रशंसक आते थे। राहत इंदौरी ने ट्विटर पर मंगलवार की सुबह कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी दी थी। ऑरबिंदो हॉस्पिटल में उनका इलाज चल रहा था। मंगलवार की शाम को उनके निधन की खबर से शोक की लहर है। सपा मुखिया अखिलेश यादव और बसपा सुप्रीमो मायवती ने भी राहत इंदौरी को याद करते हुए श्रद्धांजलि दी है।

Akhilesh Yadav and Mayawati paid tribute to Shayar Rahat Indori

अखिलेश यादव ने राहत इंदौरी के साथ अपनी तस्वीर को ट्वीट करते हुए लिखा कि उनके नाम के साथ भले इंदौरी जुड़ा था लेकिन वे तो पूरी दुनिया के थे। अखिलेश यादव ने शायरी में ही उनको श्रद्धांजलि देते हुए लिखा - यूं तो सारी दुनिया के थे, बस कहने को इंदौरी थे। राहत इंदौरी जी को याद करते हुए...। बसपा सुप्रीमो मायावती ने राहत इंदौरी के निधन को उर्दू अदब की दुनिया के लिए अपूर्णीय क्षति बताया। उन्होंने लिखा- मशहूर अवामी शायर राहत इन्दौरी के आज अचानक निधन की खबर अति-दुःखद। उनकी कमी को उर्दू अदब की दुनिया में पूरी करना शायद मुश्किल होगा। उनके शोकसंतप्त परिवार व उनके करोड़ों चाहने वालों के प्रति मेरी गहरी संवेदना। कुदरत उन सबको इस दुःख को सहन करने की शक्ति दे।

Akhilesh Yadav and Mayawati paid tribute to Shayar Rahat Indori

मंगलवार की सुबह राहत इंदौरी ने अपने ट्विटर हैंडल से यह सूचना दी थी कि उनमें कोविड के शुरुआती लक्षण दिखाई देने पर सोमवार को उनका कोरोना टेस्ट किया गया था जिसके बाद उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। उनको ऑरबिंदों हॉस्पिटल में भर्ती किया गया। राहत इंदौरी ने लिखा था-ऑरबिंदो हॉस्पिटल में एडमिट हूं, दुआ कीजिये जल्द से जल्द इस बीमारी को हरा दूं। ऑरबिंदो हॉस्पिटल के डॉक्टर के मुताबिक, राहत इंदौरी का ब्लड प्रेशर बहुत बढ़ा हुआ था। उनको दिन में एक बार दिल का दौरा पड़ा, फिर डॉक्टरों की कोशिश से उनकी सेहत में कुछ सुधार हुआ लेकिन ब्लड प्रेशर ज्यादा होने की वजह से वो संभल नहीं पाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+