एक्सप्रेसवे को अमीर दोस्तों को सौंपने की तैयारी, ये सरकार है या सेल्समैन: अखिलेश यादव

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आरोप लगाया है कि उत्तर प्रदेश सरकार एक्सप्रेसवे को अमीर दोस्तों को सौंपने की तैयारी में है। अखिलेश यादव का कहना है कि लीज पर देकर लोन लेने के घोटाले से सरकार जिन लोगों को फ़ायदा पहुंचाने की कोशिश कर रही है, वो मनमाना टोल वसूलकर जनता का शोषण ही करेंगे। अखिलेश ने सपा सरकार आने पर इसकी जांच कराने की भी बात कही है।

akhilesh yadav alleged UP govt prepares to handover expressway to rich friends

अखिलेश ने कहा- ये सरकार है या सेल्समैन

अखिलेश यादव ने शुक्रवार को ट्वीट किया, ''उप्र सरकार 'एक्सप्रेस-वे' को अमीर दोस्तों को सौंपने की तैयारी में है। लीज़ पर देकर लोन लेने के घोटाले से सरकार जिन लोगों को फ़ायदा पहुंचाने की कोशिश कर रही है, वो मनमाना टोल वसूलकर जनता का शोषण ही करेंगे। सपा की सरकार आने पर इस महाघोटाले की जांच होगी। ये सरकार है या सेल्समैन!'' इससे पहले अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर हमला करते हुए ट्वीट किया था, 'बेरोज़गारी की मार झेल रहे उप्र के लोग कोरोना के दुबारा विस्फोट होने के बावजूद भी भूखमरी से बचने के लिए प्रदेश से बाहर जाने के लिए मजबूर हैं। 'स्किल मैंपिंग' का जुमला देने वाली भाजपा सरकार प्रदेशवासियों को काम तो क्या, दो वक़्त की रोटी भी नहीं दे पा रही है।

'न तो कोरोना पर रोक लग रही, न ही अपराध कम हो रहा'

अखिलेश यादव ने कहा यूपी की योगी सरकार पर हमला करते हुए कहा था कि राज्य की भाजपा सरकार के नियंत्रण में कुछ भी नहीं है। वह बस जनता को बहलाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ के निर्देश और फर्जी बयान ही जारी किए जा रहे हैं। अखिलेश ने कहा था कि प्रदेश सरकार के नियंत्रण में अब कुछ भी नहीं रह गया है। यूपी में न तो कोरोना वायरस पर रोक लग रही है और न ही अपराध के मामले कम हो रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+