मेरे दोस्त बड़े अधिकारी हैं, उन्होंने बताया पहले भी हुई है सर्जिकल स्ट्राइक- अखिलेश यादव
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सर्जिकल स्ट्राइक के मुद्दे पर एक बार फिर से केंद्र सरकार को घेरा है। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी सर्जिकल स्ट्राइक हुई है।
लखनऊ। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सर्जिकल स्ट्राइक के मुद्दे पर एक बार फिर से केंद्र सरकार को घेरा है। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी सर्जिकल स्ट्राइक हुई है।

लखनऊ में पॉवर कॉर्पोरेशन के एक कार्यक्रम के दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि मैंने मिलिट्री स्कूल में पढ़ाई की है, मेरे साथ के साथी अब सेना में बड़े पदों पर हैं और उन्होंने बताया कि इससे पहले भी सर्जिकल स्ट्राइक हुई है।
महागठबंधन की राह में हैं कई रोड़े, यहां भी जारी है नूराकुश्ती
गौरतलब है कि इससे पहले भी अखिलेश यादव ने सर्जिकल स्ट्राइक पर केंद्र सरकरा को आड़े हाथों लिया था। उन्होंने कहा कि जब लोगों ने डिक्शनरी देखी और गूगल किया तो समझ आया कि यह सर्जिकल स्ट्राइक क्या होता है।
जिस तरह से भारतीय सेना ने सर्जिकल स्ट्राइक किया और उसके बाद इसका श्रेय लेने की होड़ मची हुई है वह आगामी यूपी चुनावों में अहम भूमिका निभा सकती है। भाजपा के तमाम नेताओं ने पहले ही सर्जिकल स्ट्राइक का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दिया है।
आपको बता दें कि यूपी में चुनावों की तैयारियो के मद्देनजर अखिलेश यादव ने कमर कस ली है इसी कड़ी में वह 3 नवंबर से विकास रथ लेकर निकलने वाले हैं। इसके लिए तैयारियां जोरो शोरों पर है।












Click it and Unblock the Notifications