कांग्रेस का दामन छोड़ अजीत सिंह अब सपा से चाहते हैं गठबंधन

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में चुनाव की दस्तक के साथ ही राष्ट्रीय लोकदल के मुखिया अजीत सिंह ने समाजवादी पार्टी को महागठबंधन का प्रस्ताव दिया है । उन्होने आगामी चुनाव से पहले महागठंधन की पेशकश की है।

जानिए कौन है ज्‍यादा पावरफुल पाक का F-16 या भारत का सुखोई

ajit singh

अजीत सिंह ने कहा कि लोहिया और चरण सिंह के अनुयायियों को एकजुट होना चाहिए। उन्होंने एक पत्र जारी कर कहा है कि अगर हम एक साथ आए तभी भारतीय जनता पार्टी को हरा सकते हैं।

बिहार की तर्ज पर महागठबंधन की तैयारी

बिहार की तर्ज पर यूपी में में महागठबंधन की पेशकश सबसे पहले अजीत सिंह ने की है। उन्होंने ना सिर्फ मुलायम सिंह यादव बल्कि नीतीश कुमार और लालू प्रसाद यादव को एक साथ आने का सुझाव दिया है।

पत्र में अजीत सिंह ने कहा कि देश व प्रदेश के हित के लिए लोहिया और चरण सिंह के अनुयायिओं को साथ आने की जरूरत है। उन्होंने अपील की है कि दोनों ही महापुरुषों के सिद्धांतों को लागू करने के लिए एक मंच पर आने की जरूरत है।

पाकिस्तान के साथ संयुक्त युद्ध अभ्यास पर रूस का बड़ा बयान, कहा- PoK से बनाए रखेंगे दूरी

यह सब भाजपा को रोकने के किया जा रहा
वहीं अजीत सिंह के इस प्रस्ताव पर भाजपा नेता विजय बहादुर सिंह ने कहा कि यूपी में जो सपा की सरकार है उससे किसान और आवाम भी परेशान है। ऐसी परिस्थितियों में अगर अजीत सिंह को लगता है गठबंधन करना चाहिए तो यह साफ होता है कि यह सब सिर्फ भाजपा को रोकने के लिए किया जा रहा है।

मुफ्त सिम बांटने के लिए रिलायंस जियो ने उठाया ये कदम

हमसे क्या गलती हुई जो सपा के साथ जा रहे- कांग्रेस
वहीं कांग्रेस के प्रवक्ता सुरेंद्र राजपूत ने कहा कि मेरी जानकारी के अनुसार उन्होंने यही प्रस्ताव कांग्रेस को भी दिया था। ऐसे में पहले चौधरी साहब को यह साफ करना चाहिए कि वह करना क्या चाहते हैं। उन्होंने कहा कि हमने ऐसा क्या गुनाह किया है कि वह सपा के साथ जाना चाहते है। उन्होंने कहा कि हमारे और उनके बीच ऐसा कुछ भी नहीं हुआ है जिससे कि वह हमारा साथ छोड़े।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+