CAA protest: नदवा में छात्रों का बवाल, इस एक्टर ने कहा- डरना क्या मरना क्या, इंकलाब जिंदाबाद

लखनऊ। नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ देशभर के कई हिस्सों प्रदर्शन जारी है। दिल्ली के जामिया मिलिया इस्मालिया से शुरू हुआ बवाल और यूपी भी पहुंच गया है। रविवार को अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के बाद लखनऊ के नदवा कॉलेज में छात्र उग्र हो गए। गेट के अंदर से ही पुलिस पर पत्थरबाजी की गई। इस बीच अभिनेता एजाज खान ने एक ट्वीट किया। उन्होंने लिखा, नदवा के छात्रों को पुलिस की धमकी, 10 मिनट में सब बंद करो वरना लाठीचार्ज करेंगे। बड़ी संख्या में पुलिस है, डरना क्या मरना क्या। इंकलाब जिंदाबाद।

ajaz khan tweets on nadwa college protest against citizenship amendment act

छात्रों ने पुलिस पर किया पथराव

जामिया में पुलिस के लाठीचार्ज के बाद लखनऊ के नदवा कॉलेज में रविवाद की रात में हंगामा शुरू हो गया था। नदवा कॉलेज के छात्रों ने सड़क जामकर नारेबाजी की थी। मामला गंभीर होता देख पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा। इसके बाद छात्र भागकर कॉलेज के भीतर चले गए। सोमवार की सुबह एक बार फिर छात्र बाहर निकल आए और पुलिस पर पत्थरबाजी शुरू कर दी।

यूपी के सभी जिलों में धारा 144 लागू

बढ़ते बवाल को देखते हुए अब यूपी के सभी जिलों में धारा 144 लगा दी गई है। डीजीपी ओपी सिंह ने इस बात की जानकारी दी। एएमयू के रजिस्ट्रार अब्दुल हमीद ने कहा कि यूनिवर्सिटी को 5 जनवरी तक बंद कर दिया गया है। हॉस्‍टल को खाली कराया जा रहा है। अलीगढ़ में इंटरनेट सेवा सोमवार रात 10 बजे तक बंद कर दी गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+