भुवनेश्वर से दिल्ली जा रही एयर इंडिया फ्लाइट की लखनऊ में इमरजेंसी लैंडिंग
लखनऊ। भुवनेश्वर से दिल्ली जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट की खिड़की का शीशा टूटने के चलते लखनऊ में इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। इस तरह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। जहाज में 169 यात्री मौजूद थे। सभी यात्री सेफ हैं।

पायलट ने तुरंत एयर ट्रैफिक कंट्रोल को जानकारी दी और लखनऊ में फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग कराई। जहाज को करीब 12.37 बजे लैंड कराया गया।












Click it and Unblock the Notifications