ओवैसी ने सीएम योगी को बताया झूठा, कहा- जनता सब देख रही है
लखनऊ, 14 सितंबर: एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर हमला बोलते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में मुसलमानों की 60 फीसदी ड्रॉपआउट दर को नियंत्रित करने के लिए आपने क्या किया है? 2017-18 में 6 लाख से अधिक घरों में से केवल 10 घरों को पीएम ग्रामीण आवास योजना के तहत मुसलमानों को आवंटित किया गया था। ओवैसी ने कहा कि एमएसडीपी के तहत अल्पसंख्यकों के लिए आवंटित 1600 करोड़ रुपए से, केवल 16 करोड़ रुपए खर्च किए गए। ओवैसी ने कहा, ये समझते हैं कि इस तरह से बोलकर वो आपने गिरती हुई साह को उठा पाएंगे, लेकिन उत्तर प्रदेश की जनता देख रही है।
Recommended Video

ओवैसी ने कहा- इस बार योगी का कोई तवज्जो नहीं है
ओवैसी ने कहा, कोरोना की दूसरी लहर के दौरान जब गंगा में शव पड़े थे तब वो (योगी आदित्यनाथ) क्यों नहीं देख पाए थे। ओवैसी ने कहा कि ऑक्सीजन की कमी से लोग तड़प-तड़प कर मर गए, दवाएं और इंजेक्शन नहीं मिल रहे थे। दफनाने के लिए जलाने के लिए लकड़ी नहीं तो नदी के किनारे लाशों को जलाया गया और उन्हें कुत्तों ने नोच कर खाया। इसे पूरी दुनिया ने देखा। ओवैसी ने कहा कि इस बार योगी का कोई तवज्जो नहीं है।
मुख्तार दागी, तो क्या प्रज्ञा ठाकुर दूध की धुली हैं: ओवैसी
यूपी विधानसभा चुनाव 2022 में गठबंधन के सवाल पर ओवैसी ने कहा, हमारी पार्टी 100 सीटों पर तैयारी कर रही है। जिससे बात बनेगी, उसके साथ गठबंधन करेंगे। ओवैसी ने कहा कि अकेले भी चुनावी मैदान में ताल ठोक सकते हैं। वहीं, मुख्तार अंसारी को टिकट देने के सवाल पर ओवैसी ने कहा कि अगर मुख्तार दागी नेता हैं, तो क्या प्रज्ञा ठाकुर दूध की धुली हैं। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में बीजेपी के 37 फीसदी विधायकों पर अपराध के मामले हैं।












Click it and Unblock the Notifications