भैस और मुर्गी के बाद अब 'प्यासी चुड़ैल' की तलाश में जुटी है यूपी की जाबांज पुलिस
लखनऊ। अपराध रोक पाने में फेल यूपी पुलिस ने शायद अपना काम ही बदल दिया है। कभी वो कैबिनेट मंत्री आजम खां की भैंस ढूंढ रही है तो कभी सपा नेता की मुर्गियां। लेकिन इनके अलावा इलाहाबाद में पुलिस इन दिनों जिसे ढूंढ रही है उसे जानने के बाद आप दांतों तले अंगुलियां दबा लेंगे। जी हां इलाहाबाद में पुलिस अब संत निरंकारी रेलवे क्रॉसिंग के पास एक चुड़ैल को ढूंढने निकली है। एसएसपी इलाहाबाद ने पुलिस को इस खास मिशन का खुलासा करने का निर्देश दिया है। पढ़ें: आजम की भैंस के बाद अब पुलिस को मिला मुर्गी चोर पकड़ने का चैलेंजिंग टास्क

लगभग पिछले 15 दिनों से व्हाट्सएप के जरिए चुड़ैल की अफवाह होने की खबर पूरे जिले में फैली है। मैसेज जंगल की आग की तरह वायरल हो गया है। आलम यह है कि बैरहना से रात में आने-जाने वाले कई लोगों ने अपना रास्ता बदल दिया है। पार्षद गणेश केसरवानी का कहना है कि इन दिनों चुड़ैल के बारे में लोग फोन कर पूछ रहे हैं। वह सभी को यही समझा रहे हैं कि इस अफवाह पर ध्यान न दें।
अफवाह रोकने के लिए पुलिस ने उठाया कदम
मामला जब तूल पकड़ा तो इलाहाबाद के एसएसपी ने पुलिस को खुलासा करने का निर्देश दिया ताकि अफवाहों पर विराम लग सके। आशंका जताई जा रही है कि ‘चुड़ैल' की आड़ में राहजनी करने वाले सक्रिय हो सकते हैं। अंधेरे में जिस जगह चुड़ैल की अफवाह है, वहां पर रात में पुलिस की गश्त बढ़ा दी गई है। एसएसपी ने फरमान जारी किया है कि चुड़ैल को लेकर व्हाट्सएप से जो लोग अफवाह फैला रहे हैं, उनके खिलाफ पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई करे। पढ़ें: बच्ची कर देती थी बिस्तर पर पेशाब, सौतेली मां ने प्राइवेट पार्ट में डाला लाल मिर्च का पाउडर
पढ़ें व्हाट्सएप पर आने वाला मैसेज
‘आधी रात को बैरहना स्थित संत निरंकारी रेलवे क्रॉसिंग की तरफ न निकलें। वहां आधी रात को एक चुड़ैल निकलती है। रात में वह बाइक या कार वाले से लिफ्ट मांगती है। बैरहना चौकी पहुंचने से पहले ही वह गायब हो जाती है। जिसने भी उसे लिफ्ट दी वह बीमार हो गया। कुछ की मौत हो चुकी है।'












Click it and Unblock the Notifications