एडीजी पीएसी ने मातहतों से कहा- मेरी तस्वीर ऑफिस में लगाओ, खास दुकान से खरीदने का दिया आदेश

एडीजी पीएसी ने मातहतों से कहा- मेरी तस्वीर ऑफिस में लगाओ, खास दुकान से खरीदने का दिया आदेश

लखनऊ, 04 फरवरी: उत्तर प्रदेश पुलिस के एडीजी पीएसी पूर्वी जोन भजनीराम मीणा अपने मातहतों को एक आदेश दिया है, जो चर्चा का विषय बना गया है। इस आदेश की वजह से भजनीराम मीणा एक बार फिर से सुर्खियों में आ गए हैं। दरअसल, एडीजी मीणा ने अपने मातहतों को एक आदेश दिया है कि अपने-अपने ऑफिस में मेरी फोटो लगाओ। इतना ही नहीं, उन्होंने बाकायदा फोटो का साइज भी बताया है। फोटो कहां से मिलेगी, उस स्थान का पता भी आदेश में दे रखा है।

ADG PAC ordered subordinates to put his photo in office

एडीजी भजनीराम मीणा का यह पत्र उनके ही किसी मातहत ने वायरल कर दिया। भजनीराम मीणा 1997 बैच के आईपीएस अधिकारी है और वर्तमान में पीएसी के पूर्वी जोन में एडीजी हैं। मीणा ने बीती 01 फरवरी को अपने जोन के सभी सेनानायक और कानपुर वाराणसी रेंज के डीआईजी पीएसी को एक पत्र लिखा। इस पत्र में एडीजी ने कहा कि प्रिय महोदय, कृपया मेरा अपर पुलिस महानिदेशक पद पर हुई पदोन्नत की निर्धारित वर्दी का रंगीन फोटोग्राफ नैनी फोटो सर्विस में उपलब्ध है। जिसे आप के कार्यालय में लगाया जाना आवश्यक है।

यह फोटो 8 इंच गुणे 10 इंच साइज का है और 14 इंच गुणे 18 इंच के माउंट पर चस्पा है। किसी को अगर मेरी फोटो खरीदनी हो तो नैनी फोटो सर्विस, हजरतगंज लखनऊ में मिल जायेगी। अब यह सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। तो वहीं, लोग इस पर अपनी मिली-जुली प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कोई कह रहा है कि भजनीराम मीणा कुछ अलग करना चाह रहे हैं। तो वहीं कई लोग उनके इस आदेश की आलोचना भी कर रहे हैं। यह पत्र सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रहा है।

क्या कहा भजनीराम मीणा ने
इस मामले में जब मीडियाकर्मियों ने भजनीराम मीणा से इस बारे में बात की तो उन्होंने साफ कहा कि यह आदेश कहीं से भी गलत नहीं है। यह पुरानी परंपरा रही है कि ऑफिस में सीनियर अफसरों की तस्वीर लगाई जाए। ताकि मातहतों को अपने अफसर के बारे में पता रहे कि कौन किस रैंक का अधिकारी है। उसी के तहत ही आदेश दिया गया है। जब सवाल किया गया कि फोटो लगाने का खर्चा कौन वहन करेगा तो उन्होंने इसे सरकारी धन से ही खरीदने का प्रावधान बताया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+