Lucknow : फर्जी पासपोर्ट मामले में अबू सलेम का CBI स्पेशल कोर्ट में बयान दर्ज, बोला- निर्दोष हूं
लखनऊ, 22 जुलाई: अडंरवर्ल्ड डॉन अबू सलेम को गुरुवार को फर्जी तरीके से पासपोर्ट बनवाने के एक मामले में लखनऊ में सीबीआई की विशेष अदालत में पेश किया गया। सीबीआई स्पेशल कोर्ट में अबू सलेम का बयान दर्ज हुआ है। बयान में अबू सलेम ने खुद को निर्दोष बताया है। इस मामले की अगली सुनवाई के लिए 4 अगस्त की तारीख तय की गई है।

अबू सलेम ने फर्जी तरीके से बनाया था पासपोर्ट
अबू सलेम अब्दुल कयूम अंसारी ने 1993 में लखनऊ पासपोर्ट ऑफिस से अपने साथी परवेज आलम और समीरा जुमानी के साथ फर्जी तरीके से अकील अहमद आजमी के नाम से पासपोर्ट के लिए आवेदन किया था। आवेदन के साथ नाम, पते के लिए फर्ज़ी दस्तावेज जमा किए थे और इन्हीं कागजातों पर पासपोर्ट हासिल भी कर लिया था। इस फर्जी पासपोर्ट को ही असली के रूप में अबू सलेम ने इस्तेमाल किया था। सीबीआई इस मामले की विवेचना कर रही थी। सीबीआई ने अबू सलेम के खिलाफ धारा 471 और पासपोर्ट एक्ट में चार्जशीट दाखिल की थी। इसपर संज्ञान लेने के बाद कोर्ट ने 5 जून 2009 को अबू सलेम पर आरोप तय कर दिए थे।
तलोजा जेल से लखनऊ लाया गया था अबू सलेम
अबू सलेम को नवी मुंबई की तलोजा जेल से महाराष्ट्र पुलिस की कड़ी सुरक्षा में लखनऊ लाया गया था। अबू सलेम को पुलिस ने सीबीआई स्पेशल जज समृध्दि मिश्रा की कोर्ट में पेश किया। फर्जी नाम, पते से पासपोर्ट बनवाने के मामले में अबू सलेम के बयान दर्ज हुए। बता दें, इस मामले में अभियोजन पक्ष की ओर से गवाही पहले ही पूरी हो चुकी है। आरोपी का पक्ष जानने के लिए अबू सलेम के बयान हुए दर्ज। मामले की अगली सुनवाई के लिए कोर्ट ने 4 अगस्त की तारीख तय की है।
-
CM योगी आदित्यनाथ ने विकास के महत्व पर प्रकाश डाला -
Worlds Most Polluted Cities: दुनिया के सबसे प्रदूषित शहरों में भारत अव्वल, दिल्ली को पछाड़ इस शहर ने मारी बाजी -
क्या भारत में 'LOCKDOWN' लगने वाला है? दुनियाभर में Energy Lockdown की शुरुआत! तेल संकट से आप पर कितना असर -
Badshah Caste: बॉलीवुड के फेमस रैपर बादशाह की क्या है जाति? क्यों छुपाया असली नाम? कौन-सा धर्म करते हैं फॉलो? -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका -
Badshah Love Story: ‘टटीरी’ वाले रैपर बादशाह की दूसरी दुल्हन Isha Rikhi कौन हैं? कैसे परवान चढ़ा दूसरा इश्क? -
Iran Vs America: खत्म होने वाला है ईरान-इजराइल युद्ध! ट्रंप के बाद अब मोजतबा खामेनेई भी बातचीत के लिए तैयार












Click it and Unblock the Notifications