रायबरेली में 'आप' के उम्मीदवार ने टिकट लौटाया

यह भी देखें - अरविन्द का बेंगलोर में नहीं चल पाया जादू
पार्टी के राज्य प्रवक्ता वैभव महेश्वरी ने बताया कि फखरूद्दीन ने अपनी उम्मीदवारी वापस लेने की जानकारी पार्टी को दी। गौरतलब है, पार्टी कार्यकर्ताओं का बडा तबका 'आप' के शीर्ष नेतृत्व से असहमत चल रहा है। इसी के चलते पार्टी के भीतर कलह का माहौल खडा हो रहा है।
'आप' ने रायबरेली में सोनिया गांधी को टक्कर देने के लिए सामाजिक कार्यकर्ता अर्चना श्रीवास्तव को मैदान में उतारने का फैंसला किया है। अमेठी में 'आप' के उम्मीदवार कुमार विश्वास राहुल गांधी को चुनौती दे रहे हैं। अमेठी में बीजेपी की उम्मीदवार स्मृति ईरानी राहुल, विश्वास से मुकाबला करती नजर आएंगी।












Click it and Unblock the Notifications