यूपी के चुनावी मैदान में कूदेगी आम आदमी पार्टी
लखनऊ। दिल्ली विधानसभा चुनाव में मिली अप्रत्याशित जीत के बाद आम आदमी पार्टी पंजाब के साथ ही उत्तर प्रदेश में भी चुनावी मैदान में कूदने को तैयार है। आम आदमी पार्टी ने उत्तर प्रदेश में 2018 में होने वाले निकाय चुनाव में कूदने का मन बना रही है। आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता वैभव माहेश्वरी ने इस ओर इशारा करते हुए कहा कि जल्द ही इस बारे में पार्टी की बैठक में ऐलान किया जाएगा।
भाजपा का दामन थामेंगे 'आप' के विश्वास, लड़ेेगे यूपी से चुनाव?

माहेश्वरी ने कहा कि कि अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के बारे पार्टी की संसदीय दल की बैठक में फैसला लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस बारे में पार्टी गंभीरता से विचार कर रही है। निकाय चुनाव के लिए प्रदेश भर में उम्मीदवारों को उतारा जाएगा। इसके लिए हर स्तर पर पार्टी को मजबूत किया जाएगा। गौरतलब है कि आम आदमी पार्टी पंजाब में इस साल होने वाले चुनाव में हिस्सा लेने का ऐलान कर दिया है।
उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव अगले साल जनवरी या फरवरी माह में हो सकता है। इसके लिए दिसंबर माह तक चुनाव की तारीखों की भी घोषणा हो सकती है। यूपी में पहले से ही कई नये दावेदार अपनी दावेदारी ठोंक रहे हैं। असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम और जदयू की दस्तक से चुनाव काफी दिलचस्प होने वाले हैं। हालांकि यह देखने वाली बात होगी की क्या बिहार की तर्ज पर यूपी में भी महागठबंधन सफल होगा या नहीं।












Click it and Unblock the Notifications