बुंदेलखंड में युवाओं में निशुल्क कोचिंग से नयी अलख जगा रहे युवा IPS हितेश चौधरी

लखनऊ। बुंदेेलखंड जिसे सूखा, गरीबी और बेरोजगारी का गढ़ माना जाता है। इस क्षेत्र में एक नई उम्‍मीद की किरण लेकर आएं हैं आईपीएस अधिकारी हितेश चौधरी। इन दिनों यहां पर युवाओं को सही दिशा में प्रेरित करने के लिए यहां के ट्रेनी आईपीएस एक नयी अलख जगा रहे हैं। बुंदेलखंड के युवा ट्रेनी आईपीएस हितेश चौधरी यहां के युवाओं को नौकरी पाने में मदद के लिए खास ट्रेनिंग दे रहे हैं।

A trainee IPS in Bundelkhand giving training and free coaching to youth

हितेश चौधरी पुलिस आरक्षक और इन्सपेक्टर की नौकरी पाने के लिए युवाओं को प्रोत्साहित कर रहे हैं। हितेश युवाओं को नौकरी पाने के लिए ना सिर्फ ट्रेनिंग दे रहे हैं बल्कि उन्हें निशुल्क कोचिंग भी दे रहे हैं। वह इन युवाओं को फिजिकल ट्रेनिंग के लिए हर रोज चार घंटे ट्रेनिंग देते हैं। इसके लिए वह खुद हर रोज सुबह 5 बजे से 9 बजे तक मैदान में युवाओं को ट्रेनिंग के लिए पहुंचते हैं।

A trainee IPS in Bundelkhand giving training and free coaching to youth

हितेश की इस ट्रेनिंग सेशन व कोचिंग में मौजूदा समय में 80 लोग हैं, यहां वह पढ़ाई के साथ रोजगार की तलाश भी कर रहे हैं। आपको बता दें कि बुंदेलखंड में बड़ी संख्या युवा रोजगार के लिए पलायन करते हैं। ऐसे में टीकमगढ़ जिले के जतारा नगर में एसडीओ के पद पर कार्य करते हुए हितेश चौधरी का प्रयास सराहनीय है। उनकी कोचिंग में पढ़ रहे युवा भी मानते हैं कि उन्हें कोई नई राह देने वाला मिला है।

A trainee IPS in Bundelkhand giving training and free coaching to youth
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+